हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

टीवी के मशहूर एक्टर के घर पसरा मातम, अभिनेता के सिर से उठा पिता का साया

Mohammad Nazim Khilji: पॉपुलर टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘अहम मोदी’ का किरदार निभाने वाले मोहम्मद नजीम खिलजी के पिता का निधन हो गया है।

विज्ञापन
Mohammad Nazim Khilji Father

Mohammad Nazim Khilji Father Passes Away: टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘अहम मोदी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहम्मद नजीम खिलजी के पिता का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है।

यह भी पढ़ें- अपनी फिल्म की कमाई पर Salman Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन, Tiger 3 को लेकर भाईजान ने कही ये बातें

नजीम ने लिखा इमोशनल नोट

पिता के निधन से नजीम बेहद दुखी है। साथ ही उनका परिवार भी सदमे में है। फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्टर को सांत्वना दे रहे हैं। बता दें कि नजीम ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने साथ और परिवार के साथ पिता की फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने इमोशनल नोट भी लिखा है।

Mohammad Nazim Khilji Father Passes Away

मेरी लाइफ का सबसे दर्दनाक दिन- नजीम

नजीम ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मेरे अब्बा का कल दोपहर आला की इच्छा से निधन हो गया। उन्हें खोना, उन्हें दूर जाते देखना मेरे जीवन का दूसरा सबसे दर्दनाक दिन है। इससे भी अधिक क्योंकि हम अपने उमराह के लिए मक्का, सऊदी एक साथ नहीं जा सकते थे जैसा कि मैंने कुछ दिनों पहले ही हमारे लिए प्लान बनाया था। सभी लोगों, डॉक्टरों, मेरे परिवार और परिवार जैसे दोस्तों को धन्यवाद पर्याप्त नहीं होगा।

Mohammad Nazim Khilji Father Passes Away

काश मैं समय को पीछे कर पाता- नजीम

मैं आज अपने माता-पिता दोनों के बिना खोया हुआ और हतोत्साहित हूं और मैं बस यही चाहता हूं कि काश मैं समय को पीछे कर पाता… मुझे पता है अम्मी अब्बा दोनों मुझ पर नजर रख रहे हैं और मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब बेटा हूं जो आप दोनों मुझे मिले। अल्लाह मेरे अब्बा को मगफिरत फरमाये और जन्नत उल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाये। आमीन… दुआ में याद रखना

यूजर्स दे रहे सांत्वना 

वहीं, यूजर्स भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट्स कर दुख जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपके और आपके परिवार के प्रति संवेदनाएं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दूसरे यूजर ने लिखा कि Rest in peace। तीसरे यूजर ने लिखा कि उनकी आत्मा को शांति मिले भाई… आप मजबूत रहें। इस तरह अब यूजर्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। बता दें कि नजीम ने ‘साथ निभाना साथिया’, उड़ान, तेरा मेरा साथ रहे, रूप: मर्द का नया स्वरूप और बहू बेगम जैसे शो में काम किया है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें