Parvin Dabas Health Update: मशहूर एक्टर प्रवीण डबास का हाल ही में भयानक एक्सीडेंट हुआ है। शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना का शिकार हुए एक्टर को तुरंत इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उनकी पत्नी और ‘मोहब्बतें’ (Mohabbatein) एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी (Preeti Jhangiani) ने हेल्थ अपडेट देते हुए अपना दर्द बयां किया है। वो और उनका परिवार इस एक्सीडेंट से सदमे में है और इससे उबरने की कोशिश कर रहा है।
कैसे हैं एक्टर प्रवीण डबास?
अब पति की हालत के बारे में अपडेट करते हुए एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने कई खुलासे किए हैं। एक्टर प्रवीण डबास की कंडीशन पर अपडेट देते हुए प्रीति ने कहा, ‘उन्हें चक्कर आ रहे हैं, डबल विजन, सुस्ती और उल्टी जैसा महसूस हो रहा है। ये सभी सिर पर आई चोट के लक्षण हैं। वो ज्यादा बोल भी नहीं पा रहे हैं।’ एक्ट्रेस ने बताया कि प्रवीण की मेडिकल रिपोर्ट जैसे की MRI और CT scan ठीक हैं। हालांकि, अभी उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल सकती।
कब मिलेगी एक्टर को अस्पताल से छुट्टी?
बता दें, एक्टर को अभी करीब एक हफ्ता और अस्पताल में रखा जाएगा। हालांकि, जल्द ही वो ICU से बाहर आ जाएंगे। लेकिन किसी भी तरह का रिस्क न लेते हुए प्रवीण डबास का तीन दिनों में एक और सीटी स्कैन किया जाएगा। एक्ट्रेस ने बताया है कि इस दुर्घटना के बाद उनका परिवार हिल गया है। सभी शॉक में हैं और काफी इमोशनल हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि प्रवीण ऐसे शख्स हैं जो एक मिनट भी शांत नहीं रह पाते और अब उन्हें ऐसी हालत में पड़े हुए देखकर परिवार बेहद दुखी है।
यह भी पढ़ें: Vashu Bhagnani के खिलाफ मशहूर डायरेक्टर ने की शिकायत! पैसों से जुड़ा है मामला
कैसे हुआ था एक्सीडेंट?
आपको बता दें, प्रीति ने खुलासा किया है कि उनके पति का एक्सीडेंट शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से नहीं हुआ है। उन्होंने शराब नहीं पी थी और इस बात का सबूत उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स हैं और एक्टर खुद भी शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ हैं। उन्होंने बताया है कि प्रवीण पूरी रात काम करने के बाद घर लौट रहे थे और गाड़ी की हेडलाइट की रौशनी के कारण उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और उनका एक्सीडेंट हो गया। ये तो अच्छा हुआ कि अस्पताल पास ही था और दो लोग उन्हें वक्त रहते अस्पताल ले आए।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
14 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines