हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bad Boy: इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी, इस दिन रिलीज होगी 'बैड बॉय'

विज्ञापन
Namashi Chakraborty and Amrin Qureshi

Bad Boy: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती और साजिद कुरैशी की बेटी अमरीन कुरैशी रोमांटिक कॉमेडी ‘बैड बॉय’ से डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

नमाशी और अमरीन अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए दिल्ली में हैं, जहां उन्होंने अपनी भूमिकाओं के बारे में बात की और बताया कि एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करना कैसा रहा।

एक बुरे लड़के और एक अच्छी लड़की के प्यार में पड़ने की है कहानी

नमाशी ने कहा कि यह एक बुरे लड़के की और एक अच्छी लड़की के प्यार में पड़ने की कहानी है। वहीं, अमरीन ने कहा कि मैं रितुपर्णा की भूमिका निभा रही हूं, जो मेरे या किसी अन्य लड़की की तरह है। वह सामान्य जीवन चाहती है और उसके छोटे-छोटे सपने हैं। वह एक आदर्श लड़की है, जो अपने माता-पिता की हर बात मानती है।

विज्ञापन

दुनिया में और अधिक खोज करना चाहती है रितुपर्णा

हालांकि, वह कुछ पाबंदियों के बीच रह रही है और वह दुनिया में और अधिक खोज करना चाहती है। उसे इस लड़के से प्यार हो जाता है, हालांकि वह बुरा है, लेकिन उसे लगता है कि कोई उसे नहीं समझता और इस तरह वह उसके प्यार में पड़ जाती है।

रघु का किरदार निभा रहे हैं नमाशी 

नमाशी ने बताया कि वह फिल्म में एक लापरवाह युवक रघु का किरदार निभा रहा हैं, जो हर दूसरी लड़की की तरफ आकर्षित हो जाता है। लेकिन जब उसे रितुपर्णा से प्यार हो जाता है, तो वह उसके लिए सभी बाधाओं को पार कर जाता है। यह विपरीत आकर्षण की तरह है। नमाशी के साथ अपने काम के अनुभव को साझा करते हुए अमरीन ने कहा कि- जब शूटिंग शुरू हुई, तो मैं बहुत शर्मीली थी, लेकिन नमाशी झिझकते नहीं थे।

विज्ञापन

मेरे पास उनसे बेहतर सह-अभिनेत्री नहीं हो सकती- नमाशी

वहीं, अपने सह-कलाकार की प्रशंसा करते हुए नमाशी ने कहा कि- वह बहुत मेहनती है, मैं भी कभी-कभी थक जाता था, लेकिन वह हमेशा ऊर्जा से भरी रहती थी। वह बहुत ईमानदार है और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैंने कभी किसी अभिनेत्री को पहले दिन से इस तरह ट्रांसफॉर्म होते नहीं देखा।

मेरे पास उनसे बेहतर सह-अभिनेत्री नहीं हो सकती थी। वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म ‘बैड बॉय’ में जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दर्शन जरीवाला, शाश्वत चटर्जी और राजेश शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

दो युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है ‘बैड बॉय’ की कहानी

‘बैड बॉय’ की कहानी दो युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार में पड़ जाते हैं और एक-दूसरे के साथ रहने के लिए सभी बाधाओं के खिलाफ जाने को तैयार रहते हैं। इनबॉक्स पिक्च र्स के बैनर तले अंजुम कुरैशी और साजिद कुरैशी द्वारा निर्मित ‘बैड बॉय’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola