Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का आज भी उतना ही क्रेज है, जितना पहले हुआ करता था। लोगों को मिथुन दा की एक्टिंग हमेशा ही बेहद पसंद आई और दर्शकों ने उनके काम को हमेशा सराहा है। मिथुन दा ने अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना किया है, जो ज्यादातर बड़े स्टार्स को करना ही पड़ता है। अब भई सफलता पानी है, तो कष्ट भी झेलना ही होता है। मिथुन दा की रियल लाइफ का एक किस्सा ऐसा है, जिसे उन्होंने अपनी एक फिल्म में फिल्माया था। इसका खुलासा खुद मिथुन दा ने ही किया है।
मिथुन ने शेयर किया किस्सा
सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो कहते हैं कि आपकी मातृभाषा बंगाली, लेकिन अग्निपथ में आपने जो कैरेक्टर प्ले किया है वो साउथ इंडियन, उसके लिए आपने किसी को ऑब्जर्व किया था क्या? इस पर मिथुन कहते हैं कि इसके पीछे एक कहानी है। उन्होंने कहा कि एक टाइम ऐसा था जब मैं 75 रुपये में पेइंग गेस्ट में रहता था। 4th ग्रेड एम्पलाइज हैं उनके वहां, तो नीचे सोने के 75 रुपये और खटिया पर सोने के लिए 150 रुपये देने होते थे।
मैंने उसको वैसे ही कॉपी कर लिया
एक्टर ने आगे कहा कि जो ऊपर सोता था वो केरल का था। उस टाइम कोई काम नहीं था। एक दिन मैं नीचे सो रहा था कि मुझे एक बड़े से चूहे ने काट लिया और रातभर बहुत ज्यादा खून बहता रहता। इसकी वजह से मैं पूरी रात सो भी नहीं पाया। केरल वाला सुबह उठा, तैयार हुआ और ऑफिस चला गया। मुझे बहुत ज्यादा नींद आई थी तो मैं उसकी खटिया पर सो गया, लेकिन मेरी बदकिस्मती उसकी छुट्टी जल्दी हो गई और वो जल्दी आ गया और उसने जाकर जिस लहजे में गाली दी थी मैंने उसको वैसे ही कॉपी कर लिया।
यूजर्स ने की तारीफ
इसके बाद मिथुन उठते हैं और कहते हैं कि उसने एंट्री ली और आते ही पहले मुझे जोर से लात मारी। फिर बोला कि क्या रे, 75 रुपये देकर तू ऊपर सोएगा, तो मैं 150 रुपये देकर क्या करेगा? अगर अगली बार ऐसा किया तो मैं लुंगी उठाकर तेरे साथ क्या-क्या करेगा? मिथुन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। जी हां, एक यूजर ने लिखा कि क्या स्ट्रगल किया है आपने? दूसरे यूजर ने लिखा कि शानदार स्टोरी है। तीसरे ने लिखा कि आप एक महान कलाकार हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Anasuya Sengupta कौन? जिन्होंने Cannes 2024 में जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, बनीं पहली इंडियन स्टार
संबंधित खबरें
800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines