Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को लेकर शनिवार सुबह चौंकाने वाली खबर आई। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि एक्टर की अचानक तबियत बिगड़ गई और सीने में दर्द के कारण उन्हें कोलकाता के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब एक्टर के बेटे मिमोह चक्रवर्ती (Mimoh Chakraborty) ने इस खबर की सच्चाई बताई है। साथ ही कहा कि दिग्गज स्टार बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
एक्टर को लेकर आई थी ये खबर
आपको बता दें कि आज सुबह मिथुन चक्रवर्ती को लेकर खबर आई थी कि एक्टर को सीने में दर्द और बेचैनी की समस्या हुई। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस खबर के आने के बाद से फैंस भी परेशान हो गए और एक्टर के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करने लगे। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि फिलहाल मिथुन डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
बेटे मिमोह ने बताई सच्चाई
अब इन खबरों पर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने खुलासा किया है। इंडियन एक्सप्रेस के साथ हुई बातचीत में मिमोह ने कहा कि एक्टर बिल्कुल ठीक हैं। वह सिर्फ शुगर की रेगुलर जांच के लिए अस्पताल गए थे। एक्टर की पत्नी योगिता बाली ने भी बयान जारी करते हुए बताया कि अभिनेता बिल्कुल ठीक हैं। उनका शुगर लेवल बढ़ गया था लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक हैं।
बहू मदालसा ने भी किया इनकार
उधर टेली चक्कर के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती की बहू और ‘अनुपमा’ फेम मदालसा शर्मा ने भी ससुर के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को खारिज कर दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि यह सिर्फ रूटीन चेकअप था। उन्होंने यह भी सवाल किया कि आखिर यह अफवाह कौन फैला रहा है? मदालसा ने इन सभी खबरों को गलत बताया है।
यह भी पढ़ें: Crakk का ट्रेलर रिलीज होते ही Vidyut Jammwal पर आई मुसीबत, रेलवे पुलिस ने लिया हिरासत में
पद्म भूषण अवॉर्ड से हुए थे सम्मानित
गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया है। अवॉर्ड मिलने के बाद एक्टर ने कहा था, ‘इस अवॉर्ड के मिलने से खुश हूं। मैं इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।’ एक्टर ने आगे कहा था कि, ‘मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ पाने की बेहद खुशी महसूस हो रही है। ये बहुत अद्भुत और अलग अहसास है।’
संबंधित खबरें
800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines