Mithun Chakraborty Real Name: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों में एंट्री करने से पहले अपना नाम बदल लिया था. इन सितारों के असली नाम बहुत कम लोग ही जानते हैं. आज हम आपको इन्हीं सितारों में से एक स्टार के असली नाम के बारे में बताने जा रहे हैं. ये सितारा कोई और नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती हैं. मिथुन चक्रवर्ती ने भी फिल्मों में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था. उनके असली नाम को बेहद कम लोग जानते हैं. चलिए आज हम आपको मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम बताते हैं और साथ ही ये भी बताते हैं कि आखिर उन्होंने अपना नाम क्यों बदला था.
डांसिंग और एक्टिंग से जीता दिल
मिथुन चक्रवर्ती का नाम उन सितारों में शामिल है जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग में भी ऑडियंस का दिल जीता. 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर एक्टर ने करोड़ों फैंस के दिल पर राज किया है. एक्टर को बॉलीवुड का डांसिंग स्टार भी कहा जाता था. दरअसल एक्टर ने साल 1976 से ‘मृगया’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस दौर में बहुत कम ऐसे कलाकार थे जो एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग में भी माहिर थे. वहीं मिथुन चक्रवर्ती उन्हीं कम कलाकारों में शामिल थे जो एक्टिंग और डांसिंग में मास्टर थे.
यह भी पढ़ें: देव आनंद का वो सुपरहिट गाना, जिस पर सरकार ने लगा दिया था बैन! बाद में इसी धुन पर बना रीमेक
क्या था एक्टर का असली नाम?
फिल्मों में एंट्री करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती का नाम गौरांग चक्रवर्ती था. इसके पीछे का कारण ये था कि जब एक्टर फिल्मों में डेब्यू करने के लिए मेहनत कर रहे थे तो उन्होंने फिल्मी दुनिया के हिसाब से अपना नाम आकर्षित नहीं लगा और उन्होंने अपना नाम बदल लिया. गौरांग से नाम बदलकर एक्टर ने अपना नाम मिथुन चुना. एक्टर का मानना था कि मिथुन नाम दर्शकों को आसानी से याद रहेगा और दर्शकों के बीच ये पॉपुलर भी होगा और ऐसा ही हुआ आज मिथुन च्रकवर्ती फिल्म इंडस्ट्री का बेहद पॉपुलर नाम है.
यह भी पढ़ें: कभी डायरेक्टर की शक्ल नहीं आई पसंद तो कभी डॉग को स्क्रिप्ट, फिल्में ठुकराने में भी नवाबी दिखाते थे राज कुमार
एक्टर्स क्यों बदलते हैं नाम?
बता दें उस दौरान मिथुन चक्रवर्ती की तरह ही बहुत सारे ऐसे सितारे थे जिन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले अपना नाम बदला. दरअसल एक्टिंग की दुनिया में छोटा और आकर्षक नाम बेहद मायने रखता है. ऐसे नाम ऑडियंस को जल्द ही याद होते हैं और उनके जेहन में ये नाम बड़ी छाप छोड़ जाते हैं. अक्षय कुमार ने भी बॉलीवुड में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था. फिल्मों में एंट्री करने से पहले अक्षय कुमार का नाम राजीव हरि ओम भाटिया था.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines