Mithun Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा। जी हां, एक्टर को इंडियन सिनेमा में उनके योगदान के लिए ये सम्मान दिया जाएगा। जैसे ही ये ऐलान हुआ तो हर किसी ने एक्टर को बधाई देना शुरू कर दिया। पीएम मोदी से लेकर फैंस तक दिग्गज एक्टर को इस वक्त बधाई दे रहे हैं। हालांकि इस मौके पर एक्टर के कुछ फैंस इमोशनल भी नजर आए। वहीं, अब खुद मिथुन ने भी इस पर रिएक्ट किया है।
मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कहा?
मिथुन दा ने इस अवॉर्ड के मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं सच कहूं तो मेरे पास कोई भाषा नहीं है। ना मैं हंस सकता हूं और ना मैं खुशी से रो सकता हूं। इतनी बड़ी चीज… फुटपाथ से लड़कर मैं इधर आया हूं। उस लड़के को इतना बड़ा सम्मान। मैं सच में इसके बारे में सोच भी नहीं सकता। हां, मैं बस इतना कह सकता हूं कि ये मैं डेडिकेट कर रहा हूं अपने परिवार को, देश-दुनिया में मौजूद अपने फैंस को। ये सब कहते हुए मिथुन दा इमोशनल नजर आए।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
इतना ही नहीं बल्कि मिथुन दा के इस वीडियो पर अब लोगों ने भी रिएक्ट किया है। जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भर-भरकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आपको बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने कहा कि मिथुन दा एक शानदार एक्टर हैं औ उन्हें ये सम्मान बहुत पहले दिया जाना था। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई दादा, आप सबसे बेस्ट हैं। एक और यूजर ने कमेंट किया कि बहुत शुभकामनाएं। इस तरह कमेंट्स के जरिए लोगों ने मिथुन दा को बधाई दी है।
सिनेमा को दी कई हिट फिल्में
गौरतलब है कि जबसे मिथुन दा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, तबसे ही वो अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। एक्टर की मेहनत किसी से छुपी नहीं है। आज उनकी अपनी एक अलग और बड़ी फैन फॉलोइंग है। 80 के दशक में ‘मृगया’ से इंडस्ट्री में कदम रखने वाले मिथुन दा ने सिनेमा को कई बड़ी और हिट फिल्में दी हैं, जो आज भी दर्शकों को उतनी ही पसंद हैं।
यह भी पढ़ें- Aishwarya-Abhishek का वीडियो फिर वायरल, तलाक की खबरों के बीच बेटी पर प्यार लुटाते दिखे जूनियर बच्चन
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines