Mithun Chakraborty 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड' मिलने पर हुए इमोशनल, बोले- मैं फुटपाथ से लड़कर...

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा। इतना बड़ा सम्मान मिलने पर मिथुन ने कैसे रिएक्ट किया और क्या कहा? आइए जानते हैं…

Mithun Chakraborty

Mithun Chakraborty

विज्ञापन

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा। जी हां, एक्टर को इंडियन सिनेमा में उनके योगदान के लिए ये सम्मान दिया जाएगा। जैसे ही ये ऐलान हुआ तो हर किसी ने एक्टर को बधाई देना शुरू कर दिया। पीएम मोदी से लेकर फैंस तक दिग्गज एक्टर को इस वक्त बधाई दे रहे हैं। हालांकि इस मौके पर एक्टर के कुछ फैंस इमोशनल भी नजर आए। वहीं, अब खुद मिथुन ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कहा?

मिथुन दा ने इस अवॉर्ड के मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं सच कहूं तो मेरे पास कोई भाषा नहीं है। ना मैं हंस सकता हूं और ना मैं खुशी से रो सकता हूं। इतनी बड़ी चीज… फुटपाथ से लड़कर मैं इधर आया हूं। उस लड़के को इतना बड़ा सम्मान। मैं सच में इसके बारे में सोच भी नहीं सकता। हां, मैं बस इतना कह सकता हूं कि ये मैं डेडिकेट कर रहा हूं अपने परिवार को, देश-दुनिया में मौजूद अपने फैंस को। ये सब कहते हुए मिथुन दा इमोशनल नजर आए।

विज्ञापन

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

इतना ही नहीं बल्कि मिथुन दा के इस वीडियो पर अब लोगों ने भी रिएक्ट किया है। जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भर-भरकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आपको बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने कहा कि मिथुन दा एक शानदार एक्टर हैं औ उन्हें ये सम्मान बहुत पहले दिया जाना था। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई दादा, आप सबसे बेस्ट हैं। एक और यूजर ने कमेंट किया कि बहुत शुभकामनाएं। इस तरह कमेंट्स के जरिए लोगों ने मिथुन दा को बधाई दी है।

सिनेमा को दी कई हिट फिल्में

गौरतलब है कि जबसे मिथुन दा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, तबसे ही वो अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। एक्टर की मेहनत किसी से छुपी नहीं है। आज उनकी अपनी एक अलग और बड़ी फैन फॉलोइंग है। 80 के दशक में ‘मृगया’ से इंडस्ट्री में कदम रखने वाले मिथुन दा ने सिनेमा को कई बड़ी और हिट फिल्में दी हैं, जो आज भी दर्शकों को उतनी ही पसंद हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ