Mithun Chakraborty On His Health Issues: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) बीते दिन यानी सोमवार दुपहर कोलकाता के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर आ चुके हैं। हॉस्पिटल से निकलते ही उन्होंने फैंस की हिम्मत बढ़ाना शुरू कर दिया। एक्टर ने ठीक होते ही बयान दिया और अपना हाल पूरी दुनिया को सुनाया। एक्टर ने अब खुद अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी है। साथ ही एक बड़ा खुलासा भी कर दिया है। मिथुन चक्रवर्ती का कहना है कि उनकी ये बीमारी उनके गुनाहों की सजा थी। लेकिन 73 साल के इस एक्टर ने ऐसा कौन-सा काम किया था जिसकी उन्हें इस उम्र में इतनी बड़ी सजा मिली? अब ये भी उन्होंने खुद ही रिवील कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar साढ़े 7 महीने बाद फिर हुईं प्रेग्नेंट? वीडियो देख ट्रोल बोले ‘अब ये ही चलेगा’
मिथुन चक्रवर्ती को क्यों हुई ये बीमारी?
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने हालिया बयान में कहा है कि अगर वो ओवर ईटिंग न करते तो उन्हें इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। जिसके बाद एक्टर ने सभी लोगों को अपनी डाइट पर कंट्रोल करने की सलाह दी है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ज्यादा खाने की सजा मिली है। एक्टर ने डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को खास सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आपको डायबिटीज है और आप मीठा खाते हैं और आपको लगता है कि इससे आपकी सेहत पर कोई असर नहीं होगा तो आप गलत हैं। एक न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में मिथुन चक्रवर्ती बोलें, ‘मैं राक्षस की तरह खाता हूं। तो मुझे इसकी सजा मिली थी। मेरी सभी को यही सलाह है कि आप लोग अपनी डाइट का ध्यान रखें और इसे कंट्रोल में रखें।’
एक्टर ने खुद को बताया राक्षस!
मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा, ‘जिन- जिन को डायबिटीज है उन्हें ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि मिठाइयों से उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। अपनी डाइट का ध्यान रखें।’ इतना ही नहीं एक्टर ने ये भी खुलासा किया है कि अब वो ठीक हैं और हो सकता है कि वो जल्द ही काम भी शुरू कर दें। इसके साथ ही उन्होंने अपनी डाइट सुधारने की बात भी कही हैं। बता दें, मिथुन चक्रवर्ती आने वाले वक्त में काफी बिजी रहने वाले हैं। वो बंगाल से लोकसभा चुनाव में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। वो बीजेपी (BJP) के साथ एक्टिवली जुड़े रहने वाले हैं। एक्टर ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। वो दूसरे राज्यों में जा-जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें, मिथुन चक्रवर्ती साल 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर एक्टर को डांटा
वहीं, बात अगर उनकी बीमारी की करें तो एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें ICU में रखा गया। एक्टर का डॉक्टर्स ने खूब ध्यान रखा और वो मजबूती से इस बीमारी को उबरकर ठीक हो गए। जिसके बाद अब एक्टर अपने काम पर लौटने के लिए भी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। उनका बस चले तो वो आज से ही काम करना शुरू कर दें। शायद इसी वजह से उन्हें अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके डांट लगाई है क्योंकि एक्टर अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख रहे हैं। इस मामले पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है कि वो नरेंद्र मोदी जी का बेहद सम्मान करते हैं।
संबंधित खबरें
'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
52 mins agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
1 hr ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
2 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
3 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
4 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
22 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines