News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mithun Chakraborty Birthday: 70 और 80 के दशक में कई सुपरस्टार हुए हैं, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक सुपरस्टार के बारे में बताएंगे जिसने अपनी अधिकतर फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। इस एक्टर के नाम पर इतने खिताब हैं कि क्या ही कहना। बॉलीवुड को पहली बार डिस्को डांस से रूबरू करवाना हो या फिर हिंदी सिनेमा को पहली बार अपनी फिल्म से 100 करोड़ रुपये का स्वाद चखाना हो। ये काम सिर्फ एक ही सुपरस्टार ने किया है, जिसका नाम आप समझ ही गए होंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती की जो आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
16 जून 1950 को कोलकाता में जन्में मिथुन चक्रवर्ती आज 75 साल के हो गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस उम्र में भी उनकी एक्टिंग का हुनर दर्शकों और उनके फैंस को बखूबी देखने को मिल रहा है। जल्द ही मिथुन विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में नजर आएंगे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
70 और 80 के दशक के सुपरस्टार्स में मिथुन चक्रवर्ती का नाम नहीं लिया जाए तो ये अपने आप में बड़ी गुस्ताखी होगी। 1976 में ‘मृगया’ फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले मिथुन रातों-रात इंडस्ट्री पर छा गए थे। इस फिल्म ने उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिलवाए। इसके बाद वह डिस्को डांसर, प्रेम प्रतिज्ञा, प्यार झुकता नहीं, दलाल, प्यार का देवता और और अब इंसाफ होगा जैसी तमाम फिल्मों में दिखाई दिए जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं।
यह भी पढ़ें: सर्जरी के बाद Dipika Kakar बेटे संग यूं मना रहीं क्वालिटी टाइम, Shoaib Ibrahim ने दिखाई झलक
मिथुन चक्रवर्ती ही वो एक्टर रहे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म दी। ये फिल्म 1982 में रिलीज हुई ‘डिस्को डांसर’ थी। फिल्म के गाने ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ में मिथुन ने सोलो डांस किया था। उनके डांस और बप्पी लहरी के म्यूजिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसने मिथुन चक्रवर्ती के करियर को रातों-रात चमका दिया। उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जिससे उस वक्त के एक्टर राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे तमाम एक्टर भी दंग रह गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।