हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे अक्षय कुमार? जानें 'मिशन रानीगंज' एक्टर का जवाब

Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार ‘मिशन रानीगंज’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज के साथ ही अक्षय काफी एक्टिव हो गए हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar

Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म मिशन रानीगंज को लेकर चर्चा में बने हैं। फिल्म की रिलीज के साथ ही अक्षय काफी एक्टिव हो गए हैं और मीडिया से बातचीत कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में अक्षय ने इंटरव्यूज में कई सवालों के जवाब दिए हैं, जिस में उनका भारतीय नागरिकता से लेकर फिल्मों के कम कलेक्शन तक की बातें शामिल रहीं। ऐसे में अब अक्षय ने बताया है कि क्या वो राजनीति में एंट्री करने वाले हैं?

यह भी पढ़ें- OTT: सालार-डंकी से जवान-टाइगर 3 तक, मोटी कीमत पर बिके 8 फिल्मों के राइट्स

राजनीति में नहीं जा रहे अक्षय कुमार

अक्षय ने हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान अक्षय कुमार से राजनीति में हाथ आजमाने का सवाल पूछा गया तो ‘खिलाड़ी’ ने कहा, ‘ नहीं, मैं राजनीति में नहीं जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन फिलहाल के लिए मैं इससे दूर हूं। मैं ऐसी फिल्में कर रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि ऐसी कहानियों लोगों तक जाना जरूरी हैं। भगवान ने मुझे इस काबिल बनाया है कि जहां से मैं फिल्मों के माध्यम से लोगों को बता सकता हूं कि हमारे देश में क्या क्या हुआ, जैसे केसरी, सम्राट पृथ्वीराज सहित बाकी फिल्में…।’

कैसा है मिशन रानीगंज का कलेक्शन

6 अक्टूबर को अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म में अक्षय कुमार की जोड़ी परिणीति चोपड़ा के साथ बनी है जबकि कुमुद मिश्रा, रवि किशन, पवन मल्होत्रा, राजेश शर्मा और दिब्येुंद भट्टाचार्य अहम किरदारों में हैं। फिल्म ने पहले दिन 2.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं सैकनिल्क की अर्ली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 5वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। यानी फिल्म की कुल कमाई करीब 15.60 करोड़ हो पाई है।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में…

बीते कुछ वक्त में अक्षय कुमार की फिल्में सुपरहिट तो क्या बल्कि सही से हिट तक नहीं हो पाई हैं। जबकि कुछ साल पहले तक करीब-करीब अक्षय कुमार की हर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो रही थी। ऐसे में उन्हें एक बड़ी हिट की सख्त जरूरत है। बात अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की करें तो उनके खाते में ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘हेरा फेरी 3’, ‘वेलकम टू द जंगल (वेलकम 3)’, ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ और ‘सोरारई पोटरु’ की रीमेक शामिल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें