Miss World 2025 की विनर बनीं Thailand की Suchata Chuangsri, दुनिया को मिली 72वीं 'विश्व सुंदरी'

भारत की धरती पर एक बार से ‘विश्व सुंदरी’ को चुन लिया गया है और इसी के साथ दुनिया को 72वीं ‘विश्व सुंदरी’ भी मिल गई है। आइए जानते हैं कि इस बार किसके सिर ये ताज सजा है?

Miss World 2025 winner

Suchata Chuangsri बनीं Miss World की विनर। image credit- x

Miss World 2025 Winner: 72वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2025) खत्म हो गया है और दुनिया को एक बार फिर से नई ‘विश्व सुंदरी’ मिल गई है। इस बार ‘विश्व सुंदरी’ का ताज थाईलैंड की हसीना के सिर सजा है। थाईलैंड की हसीना ओपल सुचाता चुऊंग्स्री (Suchata Chuangsri) अब नई ‘विश्व सुंदरी’ के नाम से जानी जाएगी। भारत की धरती पर एक बार फिर से ‘विश्व सुंदरी’ का चयन हुआ है।

विज्ञापन

क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने पहनाया ताज

मिस वर्ल्ड 2025 का ताज थाईलैंड की हसीना Suchata Chuangsri के सिर सजा है, जिसे बीते साल यानी 2024 की ‘विश्व सुंदरी’ क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने पहनाया है। इतना ही नहीं बल्कि इस इवेंट में क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने एक स्पीच भी दी, जिसमें क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ‘मिस वर्ल्ड’ ऑर्गनाइजेशन की CEO Julia Morley को धन्यवाद किया। साथ ही बताया कि उनकी लाइफ में क्या बदलाव हुए हैं।

विज्ञापन

भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता 

72वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का आयोजन इस बार इंडिया में किया गया था। तेलंगाना में दुनियाभर की तमाम हसीनाओं के बीच से 72वीं ‘विश्व सुंदरी’ का चयन किया गया है। हालांकि, इस रेस में भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता थीं, लेकिन नंदिनी गुप्ता सेमीफाइनल में जगह बना पाई और फाइनल से बाहर हो गई। टॉप 20 तक भी नंदिनी गुप्ता ने अपना जलवा बरकरार रखा, लेकिन टॉप 5 के बाद वो अपनी जगह नहीं बना पाई।

विज्ञापन

71वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन भी भारत में हुआ

गौरतलब है कि बीते साल यानी 71वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन भी इंडिया में ही हुआ था। ये लगातार दूसरी बार था, जब भारत ने इस इवेंट की मेजबानी की है और हिंदुस्तान की धरती पर ‘विश्व सुंदरी’ का चयन किया गया है। 72वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में सोनू सूद, पॉपुलर एक्टर चिरंजीवी, ईशान खट्टर, राणा दग्गुबत्ती सहित कई पॉपुलर स्टार नजर आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ