भारत के लिए बीता साल बेहद खास रहा था। साल 2024 में मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2024) की मेजबानी भारत के खाते में आई थी। 28 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड 2024 पेजेंट की मेजबानी करने का खास मौका मिला था। अब एक बार फिर से भारत के लिए खुशी की खबर है। जी हां, लगातार दूसरी बार भारत मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।
कहां होगा आयोजन?
जी हां, 72वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का आयोजन भी भारत में किया जाएगा। 10 मई को भारत के हैदराबाद में इस कॉम्पिटिशन की शुरुआत होगी। बीते साल 2024 में मुंबई में इस इवेंट का आयोजन किया गया था। भारत को दूसरी बार ये खास मौका मिला है और 1951 में इसकी स्थापना के बाद से लगातार सालों में वैश्विक आयोजन की मेजबानी करने वाला भारत, यूके के बाद दूसरा देश बन गया है।
क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा था ताज
बीते साल की विनर की बात करें तो मिस वर्ल्ड 2024 का ताज Czech Republic की हसीना क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा था। वहीं, साल 2024 की पहली रनर-अप लेबनान की कंटेस्टेंट Yasmina Zaytoun रहीं थीं। फेमिना मिस इंडिया 2022 की विजेता रहीं सिनी शेट्टी ने इस ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वो टॉप 8 तक ही रह पाई थीं।
कई बार भारत के सिर सजा है ताज
वहीं, अगर भारत की बात करें तो देश की कई हसीनाओं ने इस ताज को अपने सिर सजाया है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा सहित ऐश्वर्या राय बच्चन और मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है। इस बार भी देखने वाली बात होगी कि ये ताज किसके सिर सजेगा? और 72वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का विजेता कौन होगा?
यह भी पढ़ें- भारत ने उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां… भड़कीं Mishi Khan, आतिफ-राहत को कह दी ये बात
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
5 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines