Sushmita Sen Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस आज 47 वर्ष की हो गईं। उनके इस खास मौके पर फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े चेहरे उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं जन्मदिन के मौके पर सुष्मिता ने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा की हैं।
इस साल बनी थीं ‘मिस इंडिया’
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने साल 1994 में ‘मिस इंडिया’ और ‘ब्यूटी क्युन’ का खिताब जीता था। इसके अलावा वो महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स बनी थीं। अपने एक्टिंग करियर में सुष्मिता ने फिल्मफेयर अवार्ड के साथ साथ कई पुरस्कार अपने नाम किये हैं। फिल्मों के अलावा सुष्मिता वेब-सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर हर कोई दीवाना है।
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता ने हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस कदम रखा, उनकी पहली फिल्म वर्ष 1996 में ‘दस्तक’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शरद कपूर उनके अपोजिट नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में वर्ष 1997 में फिल्म ‘रत्चागन’ से कदम रखा, दो वर्ष बाद सुष्मिता सलमान खान के अपोजिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ में नजर आईं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।
इसी तरह साल 2000 में वह फिल्म ‘आंखें’ में अर्जुन रामपाल के अपोजिट नजर आईं। फिर सुष्मिता फिल्म ‘मैं हूं ना में’ शाहरुख खान के अपोजिट भूमिका में नजर आईं और यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद सुष्मिता ने कई अन्य फिल्मों में काम किया। फैंस उनके एक्टिंग के कायल होते हैं और उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
काफी लंबे वक्त के बाद सुष्मिता सेन ‘आर्या’ वेब सीरीज से वापसी किया और उन्होंने अपने जबरदस्त एक्टिंग से धमाल मचा दिया। सुष्मिता सेन को ‘आर्या’ के लिए फिल्मफेयर ओटीटी का बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया जा चुका है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines