हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Miss Universe India के मंच से सीधे ऑफिस पहुंचीं फाइनलिस्ट, गूगल क्लाउड इंजीनियर के तौर पर शुरू किया काम

Miss Universe India: मिस यूनिवर्स इंडिया की फाइनलिस्ट उमंगा कुमावत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उमंगा मॉडलिंग के बाद कॉर्पेरेट ऑफिस की दुनिया दिखा रही हैं. उमंगा का ये कॉर्पेरेट वर्ल्ड का वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
मॉडलिंग के बाद कॉर्पेरेट ऑफिस पहुंची उमंगा कुमावत (Pic Credit- Instagram)

Miss Universe India: मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच पर खुद को रिप्रेजेंट करना बड़ी बात होती है. उमंगा कुमावत इस साल ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ की प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट बनकर उभरीं. इस कॉन्टेस्ट में अपने राज्य का नाम रोशन करने वालीं उमंगा एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. उमंगा कुमावत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दिखा रही हैं कि ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ की प्रतियोगिता के बाद अब वो वापस से अपने ऑफिस में आ गई हैं. उमंगा गूगल के बेंगलुरु ऑफिस में क्लाउड इंजीनियर के तौर पर काम करती हैं. उमंगा ने वीडियो में बताया है कि वो ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ के मंच से सीधा गूगल के ऑफिस पहुंचकर काम कर रही हैं.

उमंगा ने वीडियो किया शेयर

23 अगस्त को राजस्थान के जयपुर में हुए ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ में उमंगा कुमावत ने अपने राज्य मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. उमंगा ने इस कॉन्टेस्ट में टॉप 20 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई. हालांकि इस खिताब को केरल की काजिया लिज मेजिया ने अपने नाम किया. वहीं अब इस कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट उमंगा कुमावत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी कॉर्पेरेट दुनिया को दिखाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उमंगा ने अपने ऑफिस डे को दिखाया है और ये भी बताया है कि कॉन्टेस्ट के बाद अब ऑफिस आना उनके लिए कैसा रहा.

यह भी पढ़ें: ‘युवा’ में माही विज को मिला था करीना कपूर का रोल, टीवी एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस 20’ में किया खुलासा

विज्ञापन

वीडियो में दिखाया वर्क शेड्यूल

उमंगा ने अपने वीडियो में ऑफिस में दिन की शुरआत से लेकर दिन खत्म होने तक के काम को दिखाया है. इस वीडियो में उमंगा ने अपने ईमेल, लंच ब्रेक और जिम सेशन के बारे में बताया. वीडियो में एक्ट्रेस जिम भी करती नजर आ रही हैं. फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. उमंगा ने वीडियो में लंच ब्रेक और अपने वर्क शेड्यूल को भी दिखाया. बता दें बेंगलुरु के गूगल ऑफिस में उमंगा क्लाउड इंजीनियर के रूप में काम कर रही हैं. उमंगा के वीडियो में मॉडलिंग से लेकर उनके कॉर्पेरेट शेड्यूल तक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’? एक्टर ने अब बताई वॉलंटरी एग्जिट लेने की असली वजह

विज्ञापन

कौन हैं उमंगा कुमावत?

बता दें उमंगा कुमावत मॉडल होने के साथ-साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं. वो ‘मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026’ का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. वहीं ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ कॉन्टेस्ट में भी उन्होंने मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट किया. इस कॉन्टेस्ट में उमंगा फाइनलिस्ट बनकर उभरीं. वहीं सोशल मीडिया पर भी उमंगा काफी एक्टिव रहती हैं. अब उनका लेटेस्ट ऑफिस वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola