Miss Universe 2026: मिस यूनिवर्स 2026 कॉन्टेस्ट में इस बार भारत वर्सेस पाकिस्तान होने जा रहा है. भारत से इस बार काजिया लिज मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रही हैं. काजिया प्यूर्टो रिको के लिए रवाना भी हो गई हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑफिशियल पेज पर काजिया लिज की फोटोज शेयर की गई हैं. इन फोटोज वो काजिया एयरपोर्ट में खड़े नजर आ रही हैं. अब फैंस को काजिया के मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट जीतने का बेसब्री से इंतजार है. वहीं पाकिस्तान की मिस्बाह अरशद भी इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रही हैं. इस बार मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी चुनौती देखने को मिलेगी.
मिस यूनिवर्स 2026 में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट
मिस यूनिवर्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर काजिया लिज की फोटोज शेयर करते हुए खास कैप्शन लिखा है. इन फोटोज में वो एयरपोर्ट पर खड़ी नजर आ रही हैं. कैप्शन में लिखा गया, ‘एक रानी सिर्फ एक ताज से ज्यादा और कुछ लेकर चलती है तो वो देश के सपने और उम्मीदें हैं. परंपरा में लिपटी, गर्व से ताज पहने, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 काजिया लिज मेजो, 75वें मिस यूनिवर्स में भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए प्यूर्टो रिको की अपनी यात्रा शुरू कर रही हैं.’
मिस यूनिवर्स भारत को भी जीत चुकी हैं काजिया लिज
कैप्शन में आगे लिखा गया, ‘शालीनता, पक्के इरादे और अरबों सपनों की भावना के साथ वो ग्लोबल स्टेज पर चमकने के लिए तैयार हैं. यूनिवर्स की यात्रा शुरू हो रही है.’ इसके साथ ही काजिया लिज साड़ी पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने हाथों में तिरंगा भी पकड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस बार मिस यूनिवर्स 2026 का कॉन्टेस्ट प्यूर्टो रिको में होने जा रहा है. बता दें काजिया रिज ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता था. वहीं उनका बचपन अबू धाबी UAE में बीता.
कॉन्टेस्ट में भारत और पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला!
वहीं इस कॉन्टेस्ट में काजिया लिज को पाकिस्तान की मिस्बाह अरशद चुनौती देती नजर आएंगी. दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया पर इन दोनों के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि काजिया लिज इस खिताब को जीत पाती हैं या नहीं. उनके फैंस उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं.
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
20 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
21 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
23 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines