Miss Universe 2025 Winner: मिस यूनिवर्स 2025 के विनर का नाम ऐलान कर दिया गया है. इस साल इस ताज को मैक्सिको की फातिमा बॉश के सिर पर सजाया गया है. उन्होंने 130 देशों को पछाड़कर इसे अपने नाम किया है. वहीं, इस प्रतियोगिता में भारत की को राजस्थान की रहने वाली मॉडल मनिका विश्वकर्मा रिप्रेजेंट कर रही थीं. लेकिन, वह पहले ही इस मुकाबले से बाहर हो गई थीं. इसमें पहली रनर अप मिस थाईलैंड (प्रवीणर सिंह), सेकेंड रनर-अप मिस वेनेज़ुएला, थर्ड रनर-अप मिस फिलीपींस रहीं.
टॉप 12 से बाहर हो गई थीं भारत की मनिका विश्वकर्मा
मिस यूनिवर्स 2025 के क्राउन के लिए भारत की ओर से मनिका विश्वकर्मा थीं. वह इस खिताब को अपने नाम नहीं कर पाईं. वह इस प्रतियोगिता में टॉप 30 में जगह बनाने में सफर रही थीं लेकिन, टॉप 12 में वह अपना स्थान नहीं बना पाई थीं, जिसके बाद वह मिस यूनिवर्स के विनर्स की रेस से बाहर हो गई थीं.
यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee की 2 घंटे 12 मिनट की थ्रिलर फिल्म, जिसमें हर मोड़ पर डार्क ट्विस्ट; Z5 पर करें बिंज वॉच
ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट
इसके साथ ही अगर मिस यूनिवर्स 2025 की प्रतियोगिता में टॉप 5 फाइनलिस्ट की बात की जाए तो पहली रनर अप मिस थाईलैंड (प्रवीणर सिंह), सेकेंड रनर-अप मिस वेनेज़ुएला, थर्ड रनर-अप मिस फिलीपींस रहीं. वहीं, चौथे पर कोत दिव्वार की मॉडल रहीं. 130 देशों को पछाड़ते हुए फाइनली मैक्सिको की फातिमा ने इस क्राउन को अपने नाम कर लिया है और दुनियाभर में अपने देश का गौरव बढ़ाया.
यह भी पढ़ें: The Family Man 3 X Review: श्रीकांत तिवारी प्राइम वीडियो पर बने ‘मोस्ट वॉन्टेड’! पब्लिक को कैसी लगी ‘द फैमिली मैन 3’?
विवादों से जुड़ा था नाम
मैक्सिको की फातिमा बॉश का नाम विवादों में रहा है. उनसे जुड़े इस विवाद की शुरुआत प्रतियोगिता के दौरान हुई. जब उन्हें मिस थाइलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल द्वारा तीखे शब्दों का सामना करना पड़ा था. कथित तौर पर निदेशक ने थाइलैंड से संबंधित प्रमोशनल कंटेंट ना शेयर करने की वजह से सभी के सामने फटकार लगा दी थी और बताया जाता है कि उन्होंने अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था, जिसके बाद इस प्रतियोगिता में तनाव का माहौल बन गया था. इस घटना के बाद मैक्सिको की मॉडल ने वॉक आउट करने का मन बना लिया था. कुछ प्रतिभागियों ने भी उनका समर्थन किया था और वो मंच छोड़कर चले गए थे. हालांकि, बाद में फातिमा स्टेज पर वापस आ गई थी और उन्होंने निदेशक के बिहेवियर को अपमानजनक ठहराया था.
यह भी पढ़ें: कभी 1500 रुपये थी पॉकेटमनी, आज करोड़ों के इकलौते मालिक; टॉप सितारों में होती है गिनती; पहचाना कौन?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines