Miss Universe 2023: मिस यूनिवर्स 2023 का ताज निकारागुआ की Sheynnis Palacios के सिर सज गया है। इस प्रतियोगिता में करीब 84 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। सेमीफाइनल राउंड तक भारत की श्वेता शारदा का नाम लिस्ट में शामिल था, लेकिन फाइनल प्रतियोगियों में 10 लोगों की लिस्ट में श्वेता शारदा अपनी जगह नहीं बना पाईं हैं। ब्यूजी पेजेंट कॉम्पटीशन में ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं, जबकि थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड को फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया। लेकिन क्या आपको पता है कि मिस यूनिवर्स (Miss Universe 2023) जीतने वाले को ताज और फूलों के गुलदस्ता के अलावा क्या सुविधाएं दी जाती हैं? तो चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।
ताज
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुंदरियों को ताज पहनाया जाता है। ताज जीतने के बाद यह एग्रीमेंट साइन करना होता है कि उनको वह ताज रखना है या फिर वह इसे वापस करेंगी। हालांकि ज्यादातर मिस यूनिवर्स ताज रखना पसंद करती हैं।
यह भी पढ़ें: निकारागुआ की Sheynnis Palacios के सिर सजा Miss Universe 2023 का ताज, भारत ने टॉप 10 में भी नहीं बनाई जगह
स्कॉलरशिप
मिस यूनिवर्स को स्कॉलरशिप भी मिलती है। यह स्कॉलरशिप विजेता को न्यूयार्क फिल्म एकेडमी की तरफ से विजुअल परफॉर्मिंग आर्ट में दी जाती है। इसके अलावा मिस यूनिवर्स का एक मॉडलिंग पोर्टफोलियो तैयार कराया जाता है।
सैलरी
खबरों की मानें तो मिस यूनिवर्स की विजेता को सैलरी भी दी जाती है। ये सैलरी डॉलर में दी जाती है। खबरों के अनुसार जिन महिलाओं को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया जाता है, उन्हें अपनी जीत के साथ आने वाली जिम्मेदारियों के लिए वार्षिक सैलरी के रूप में लगभग 250,000 डॉलर मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: एक साल पहले की थी सुसाइड की कोशिश, अब Miss Universe 2023 में हारकर भी जीत गईं पहली प्लस साइज मॉडल
स्पेशल अलाउंस
मिस यूनिवर्स बनने के बाद दुनियाभर में सोशल वर्क के लिए जाना पड़ता है। इसके लिए मिस यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन के स्पॉन्सर्स ट्रैवल अलाउंस देते हैं।
अपार्टमेंट
इसके अलावा न्यूयॉर्क में साल भर रहने के लिए मिस यूनिवर्स को एक अपार्टमेंट भी दिया जाता है।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines