Miss Universe 2023: मिस यूनिवर्स का खिताब किसके नाम जाएगा? इस सवाल का जवाब अब बस कुछ ही घंटों की बात है। 72वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का फाइनल इवेंट अल साल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में हो रहा है। 18 नवंबर को होने वाली इस प्रतियोगिता में 90 अलग-अलग देशों के प्रतियोगी यूनाइटेज स्टेट्स की आर बोनी गेब्रियल की जगह लेने के लिए खिताब के लिए मुकाबला करते नजर आ रहे हैं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2023 (Miss Universe 2023) का कार्यक्रम भारतीय मानक समय के अनुसार 19 नवंबर को सुबह 6:30 बजे से शुरू हो चुका है। भारत की श्वेता शारदा ने सेमीफाइनल राउंड तक के लिए क्वालीफाई कर लिया था, लेकिन टॉप 10 फाइनल प्रतिभागियों की लिस्ट में श्वेता का नाम नहीं है। वह इसके लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई हैं।
84 प्रतियोगी ले रहे हिस्सा
मिस यूनिवर्स के सेलेक्शन के लिए कॉम्पीटीशन में हिस्सा ले रही प्रतिभागियों को इस बार अलग-अलग चरणों से गुजरना होगा। इसमें पर्सनल स्टेटमेंट, इंटरव्यू, इवनिंग गाउन्स और स्विमवीयर में प्रेजेंटेशन शामिल हैं। इस मोस्ट अवेटेड कॉम्पटीशन को जेनी माई जेनकिंस और मारिया मेननोस और पूर्व मिस यूनिवर्स ओलिविया कल्पो होस्ट कर रहे हैं। वहीं 12 बार के मशहूर ग्रैमी विनर जॉन लीजेंड अपने म्यूजिक से महफिल में चार चांद लगाएंगे। इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में करीब 84 प्रतियोगी हिस्सा ले रही हैं। बता दें कि स्विमसूट राउंड संपन्न हो चुका है। सेमीफाइनल के लिए चुने जाने वाले 20 प्रतियोगियों में श्वेता शारदा भी शामिल थीं।
यह भी पढ़ें: Sushmita Sen Birthday: एक-दो नहीं 10 लोगों पर आया सुष्मिता सेन का दिल, वायरल हुईं तस्वीरों ने मचाया था हंगामा
रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं श्वेता
मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में भारत की तरफ से 23 साल की श्वेता शारदा पहुंचीं हैं। वह मॉडल और डांसर है, चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। श्वेता डांस दीवाने, डांस प्लस और डांस इंडिया डांस जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। एक प्रतियोगी होने के अलावा, वह झलक दिखलाजा की कोरियोग्राफर भी हैं। बता दें कि श्वेता शारदा मिस डीवा यूनिवर्स 2023 की विजेता भी रही हैं।
श्वेता का डांस देख झूम उठे थे सलमान
श्वेता सुर्खियों में तब आई थी जब उनका एक डांस रियेलिटी शो से वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ पर परफॉर्म करती दिखी थीं और उनका डांस देखकर सलमान खान भी झूम उठे थे।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines