Miss Universe 1994, Sushmita Sen: एक-दो नहीं बल्कि 30 साल पहले दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकी सुष्मिता सेन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जी हां, सुष्मिता सेन ने हमेशा ही अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आज एक्ट्रेस एक कमाल की अदाकार के रूप में छाई हुई हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन ने 30 साल पहले आज ही के दिन ‘मिस यूनिवर्स’ का ताज अपने नाम किया था। इस खास मौके पर आज एक्ट्रेस ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। साथ ही एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। बता दें कि ‘मिस यूनिवर्स’ कॉम्पिटिशन एक्ट्रेस के लिए बस एक प्रतियोगिता नहीं थी बल्कि वहीं से उन्होंने मां बनने का सपना भी देखा था, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया था।
‘मिस यूनिवर्स’ के दौरान अनाथालयों में गई सुष्मिता
दरअसल, बात उस टाइम की है जब सुष्मिता सेन ‘मिस यूनिवर्स’ कॉम्पिटिशन के दौरान कई अनाथालयों में गई थी। जी हां, जब एक्ट्रेस उस टाइम बच्चों के साथ समय बिताती थी, तो उन्हें बहुत अच्छा लगता था और वहीं से उनके मन में मां बनने की ख्वाहिश जागी। इस पर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात भी की थी। जी हां, उन्होंने कहा था कि जब वो उन बच्चों के साथ समय बिता रही थी, तब उनके साथ एक्ट्रेस का एक अलग ही रिश्ता बनता जा रहा था।
दो बेटियों को लिया गोद
सुष्मिता ने बताया था कि वो टाइम था जब उन्हें पहली बार मां बनने का एहसास हुआ और उन्होंने फैसला कर लिया कि अब वो मां बनने के लिए तैयार हैं। इसके बाद उन्होंने बच्चों को गोद लेने के बारे में सोचा, लेकिन ये उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, क्योंकि उनकी फैमिली उनके इस फैसले से नाखुश थीं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने दो बेटियों को गोद ले लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता की गोद में जो बच्ची है उसने ही एक्ट्रेस को मां बनने की राह दिखाई और उन्होंने बच्चा गोद लेने का फैसला किया।
यूजर्स ने की तारीफ
सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उसमें भी वो एक छोटे बच्चे के संग नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि ये वो छोटी बच्ची है, जिससे मैं पहली बार अनाथालय में मिली थी। इस बच्ची ने मुझे बहुत गहरा सबक सिखाया था, जिसे मैं आज तक याद रख रही हूं और जी रही हैं। ये पल 30 साल पहले का है, जब मैंने मिस यूनिवर्स जीता था। बता दें कि इस पोस्ट पर अब यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ब्यूटी विद ब्रेन और काइंडनेस। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप कमाल की इंसान हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि इंडिया को आप पर गर्व है। एक और यूजर ने कहा कि बहुत शानदार। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हाथों में हाथ डाल लंदन की सड़कों पर घूम रहा बी-टाउन का ये कपल, क्वालिटी टाइम या कोई और वजह?
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines