Nandini Gupta: फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब अपने नाम कर नंदिनी गुप्ता ने न केवल अपने देश और परिवार वालों का नाम रौशन किया है बल्कि अपने राज्य का को भी गौरव की अपार अनुभूति करवाई है। नंदिनी के सिर पर जब से ये ताज सजा है तब से वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं।
वो जो भी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती हैं वो वायरल हो जाती हैं। अब लेटेस्ट खबर आ रही है कि नंदिनी बहुत जल्दी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रह हैं। आइए जानते हैं पूरी बात विस्तार से।
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं नंदिनी गुप्ता Nandini Gupta
जब से नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब अपने नाम किया है तब से उनकी फैन जबरदस्त फैन फॉलोइंग हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नंदिनी को काफी समय से बॉलीवुड में काम करने के लिए कई ऑफर मिल रहे थे, लेकिन अब तक उन्होंने फिल्मों के सभी ऑफर्स को ठुकरा दिया था। लेकिन अब नंदिनी को लेकर खबर आ रही है कि वो बहुत जल्दी बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।
ये भी पढ़ें- इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
दरअसल नंदिनी को जिस फिल्म के लिए ऑफर मिला है उसकी स्क्रिप्ट उन्हें पसंद आ गई है और वो बहुत जल्दी आपको फिल्मों में नजर आने वाली है। सभी को इस बात की उत्सुकता हो रही होगी की वो कौन सी फिल्म से डेब्यू करने वाली है तो आपकी इस उत्सुकता को खत्म करते हुए हम आपको बता देते हैं।
इस फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं नंदिनी गुप्ता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नंदिनी बहुत जल्द ‘वेलकम 3’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘वेलकम’ एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और इसके लिए निर्माताओं ने नंदिनी को फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए सलेक्ट कर लिया है। फिल्मी गलियारों से खबर यह भी आ रही है कि नंदिनी ने फिल्म में खासी दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन उन्होंने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है।
ये भी पढ़ें- मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines