पाकिस्तान कभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। हमेशा शांति का राग अलापने वाले पाक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी ठेस नहीं लगी और वो अपनी नापाक हरकतों से बाज ही नहीं आ रहा है। भारत चाहता तो पाकिस्तान में तबाही ला सकता था, लेकिन हमारा देश हमेशा शांति का प्रतीक रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने पुंछ में लोगों को निशाना बनाया और गोले दागे।
आतिफ और राहत पर साधा निशाना
पाक की इस हरकत के बाद भारत भी चुप नहीं बैठा और कराची, लाहौर, गुजरांवाला, रावलपिंडी, चकवाल, बहावलपुर, मियांवाली, मियानो और अटक में पाकिस्तान सेना के 9 हेडक्वार्टर डिफेंस सिस्टम यूनिट्स पर ड्रोन से हमला किया गया है, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई। इस बीच अब पाक एक्ट्रेस मिशी खान ने इस पर रिएक्ट करते हुए आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान पर निशाना साधा है।
गुस्से से तमतमाई मिशी खान
सोशल मीडिया पर मिशी खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मिशी गुस्से से तमतमाई नजर आ रही हैं। वीडियो में मिशी कह रही हैं कि मुझे ये पता करना है कि जो आतिफ असलम हैं, जो मुझे बहुत पसंद है, वो कहां गुम हैं। पाक में कई लोग अपनी जान से चले गए, आप लोग कहां पर हैं? क्यों चुप हैं? दूसरे जो हैं, जो बिल्कुल चुप हैं, वो हैं राहत फतेह अली खान।
क्यों इस पर आवाज नहीं उठाते?
मुझे लगता है कि शहद या दम वाला पानी उन्होंने पिया हुआ है या उनको किसी ने बताया नहीं कि पाकिस्तान में इतना बड़ा हादसा हो गया और उसमें बहुत सारी कीमती जानें चली गईं। आप लोग कहां हैं? और क्यों इस पर आवाज नहीं उठाते? इंडिया के सभी एक्टर और सिंगर्स तो हर चीज पर आवाज उठाते हैं। आप दोनों बहुत ज्यादा मशहूर हैं फिर क्यों नहीं कुछ कहते?
मिशी खान का वीडियो वायरल
आप पाकिस्तान को रिप्रजेंट करते हैं, तो फिर क्यों इन चीजों के ऊपर नहीं बोले अभी तक? मिशी ने कहा कि मेरे ख्याल में आतिफ असलम सोए हुए हैं और राहत फतेह अली खान साहब दम वाला पानी पी चुके हैं, लेकिन दुख और शर्म की बात है। वहीं, अब मिशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘कोई भी आपकी बराबरी…’, Sonam Kapoor ने एनिवर्सरी पर शेयर की अनदेखी फोटोज, पति पर लुटाया प्यार
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines