Misha Agrawal Sister Post: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल के निधन से उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। फॉलोअर्स के खेल ने मीशा अग्रवाल की जान ले ली। वहीं, अब मीशा अग्रवाल का एक गलत कदम उनके परिवार का सुकून छीन चुका है। पिछले कुछ दिनों से मीशा अग्रवाल की बहन ऋतू अग्रवाल लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं। ऋतू अग्रवाल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने मीशा को बहन नहीं बल्कि अपनी बेटी की तरह बड़ा किया था।
मीशा की आत्महत्या के बाद बहन का बुरा हाल
ऐसे में मीशा के आत्महत्या करने से वो पूरी तरह टूट चुकी हैं। मीशा के निधन से उनकी दुनिया खत्म हो गई है और उनके पास जिंदा रहने का कोई मकसद बाकी नहीं रहा है। ऋतू अग्रवाल ने खुद अपने एक पोस्ट में ये सब लिखा था। इसके बाद बीते दिन ऋतू ने अपनी बहन का एक और वीडियो शेयर किया था और लोगों से सवाल किया था कि डिप्रेशन और एंग्जायटी क्या है? जिसके जवाब में ऋतू अग्रवाल ने कहा, ‘बाहर से सबसे खुश दिखने वाला इंसान, अक्सर अंदर से टूटा हुआ होता है। मैं फेल हो गई मीशा अग्रवाल… तुम्हारे जीजा फेल हो गए…।’
मीशा अग्रवाल की बहन ने शेयर किया चौंका देने वाला पोस्ट
अब मीशा अग्रवाल की बहन का एक और क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है। इसे देखने के बाद मीशा के चाहने वाले उनकी बहन की चिंता कर रहे हैं। ऋतू अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल का दर्द बयां करते हुए कुछ ऐसा लिखा है, जिसे लोग गलत इशारा भी समझ सकते हैं। ऋतू अग्रवाल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बैकग्राउंड में एक पंखा चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही एक उदास सी धुन बज रही है।
Misha Agrawal
यह भी पढ़ें: Farah Khan का सबसे सस्ता गाना बना उनके करियर का सबसे बड़ा हिट, नाम सुनकर नहीं होगा यकीन
गायब होना चाहती हैं मीशा अग्रवाल की बहन
इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऋतू अग्रवाल ने लिखा, ‘मैं उस मूड में हूं कि सबकुछ डिलीट कर दूं और लंबे समय के लिए गायब हो जाऊं, शायद हमेशा के लिए….। अब मीशा अग्रवाल के निधन के बाद उनकी बड़ी बहन का इस तरह का पोस्ट आना कुछ अटपटा सा लग रहा है। मीशा अग्रवाल ने खुद अपनी जान ली है और इस बात से उनका परिवार उबर नहीं पा रहा है। ऋतू अग्रवाल के इस पोस्ट से समझ आ रहा है कि इस वक्त वो कितनी तकलीफ में हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines