मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन हो चुका है। इसकी जानकारी खुद मीशा के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। अचानक आई मीशा के निधन की खबर से फैंस और उनके चाहने वाले बेहद हैरान हैं। इस बीच अब मीशा का आखिरी पोस्ट भी चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं कि मीशा ने अपनी आखिरी क्या पोस्ट शेयर की थी?
मीशा का आखिरी पोस्ट
मीशा के इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट एक रील है, जिसमें उन्होंने यूपी-पंजाब की बात की है। इस रील में देखा जा सकता है कि मीशा इस वीडियो में एक शख्स के साथ नजर आ रही है। दोनों का ये वीडियो बेहद फनी है और अब चर्चा में है। वीडियो को शेयर करते हुए मीशा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि यूपी/पंजाब और दिल का इमोजी। इसके आगे उन्होंने लिखा था कि सभी मजाक, फन और खेल के लिए हैं, दिल पे मत लेना।
परिवार ने दी निधन की जानकारी
अब मीशा के इस पोस्ट पर भी यूजर्स और उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस पोस्ट के बाद मीशा के अकाउंट पर एक और पोस्ट शेयर किया गया है। हालांकि, ये पोस्ट उनके परिवार ने शेयर किया है, जिसमें मीशा के निधन की जानकारी दी गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि बेहद दुखी मन से आपके साथ ये शेयर करना पड़ रहा है कि मीशा अग्रवाल का निधन हो गया है।
बर्थडे से दो दिन पहले हुआ निधन
पोस्ट में आगे बताया गया कि उन्हें प्यार देने और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद। हम इस नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। प्लीज उन्हें याद रखें और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें। बता दें कि मीशा का निधन कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बस यही पता लगा है कि 26 अप्रैल को अपने जन्मदिन से दो दिन पहले 24 साल की उम्र में मीशा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
यह भी पढ़ें- Salman Khan जैसे शख्स का वीडियो फिर वायरल, Pahalgam Attack के बाद आया चर्चा में
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines