हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने 12वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन, 'हैवान' का कैसा रहा हाल?

Box Office Collection: ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हैवान’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. दोनों फिल्मों की कमाई में वीकेंड के बाद से गिरावट देखने को मिली है. अक्षय कुमार की ‘हैवान’ तो लाखों में ही सिमटकर रह गई है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन
'हैवान' और 'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- Instagram)

Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और सिनेमाघरों में अभी तक फिल्म का बज बना हुआ है. लगातार फिल्म करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. ये ही वजह है कि फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए अभी 5 दिन ही हुए हैं और करोड़ों की कमाई से ये फिल्म लाखों पर सिमट गई है. ‘हैवान’ की कमाई में लगातार गिरावट ही देखने को मिल रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 12वें दिन भी करोड़ों का कलेक्शन किया. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 28% रही. वहीं शोज की बात करें तो 12वें दिन फिल्म के शोज 6,950 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 195.70 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 233.14 करोड़ रहा. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 281.14 करोड़ की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh ने 40वें दिन कितना किया कलेक्शन, Mirzapur: The Movie का कैसा हाल?

विज्ञापन

‘हैवान’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की कमाई 5वें दिन ही लाखों में सिमट गई है. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट ही देखने को मिल रही है. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 70 लाख का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं शोज की बात करें तो 5वें दिन फिल्म के शोज 2,976 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 8.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 10.46 करोड़ रहा. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 13.61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान को ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी दिया अपडेट

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पा रही हो, लेकिन फिल्म की कहानी की काफी तारीफ की जा रही है. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक-साथ स्क्रीन पर नजर आए हैं. आखिरी बार दोनों साल 2008 में रिलीज हुई ‘टशन’ में साथ दिखाई दिए थे. वहीं दूसरी ओर ‘मिर्जापुर द मूवी’ में प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ के ही सितारे नजर आए. इनमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्रिया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी जैसे सितारे शामिल हैं. वहीं इन सितारों के साथ कुछ नए सितारे भी फिल्म का हिस्सा बने हैं. इनमें रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे सितारे शामिल हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola