Mirzapur: The Movie: कुछ फिल्में और सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है. इन्हीं में से एक है ‘मिर्जापुर: द मूवी’. इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों को बहुत इंतजार है. हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि लोगों का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. जी हां, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर चर्चा हो रही है और उम्मीद है कि ये जल्द ही रिलीज किया जाएगा.
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर
दरअसल, फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें, तो फिल्म के ट्रेलर के लिए लोगों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और टीजर से इंटरनेट पर धूम मचाने के बाद मेकर्स अब 11 अगस्त को फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं. हालांकि, अभी ये डेट कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन सुनने में यही आया है.
एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म
इसके अलावा अगर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बात करें तो ये एक अपकमिंग एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो गुरुमीत सिंह द्वारा निर्देशित और पुनीत कृष्णा द्वारा लिखित है. जी हां, एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर,राजेश तैलंग और जितेंद्र जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं.
ओटीटी की सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज
बता दें कि ये फिल्म स्ट्रीमिंग टेलीविजन सीरीज मिर्जापुर पर आधारित है, जो साल 2018 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी. इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं. ‘मिर्जापुर’ सीरीज की बात करें तो ये ओटीटी की सबसे ज्यादा देखी जानी वाली सीरीज में से एक है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
इसकी पॉपुलैरिटी इतनी है कि मेकर्स अब इसे मूवी के रूप में रिलीज करने जा रहे हैं और दर्शकों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है. वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 4 सितंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut के गूगल सर्च पर Saurav Das ने कसा तंज, बोले- मैं 28 साल का…
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines