Mirzapur The Movie Advance Booking: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म की घोषणा की थी तभी से फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. वहीं फिल्म के ट्रेलर में फिल्म की स्टारकास्ट पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया. 4 सितंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर ली है. चलिए आपको भी बताते हैं एडवांस बुकिंग में अब तक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कितनी कमाई कर ली है.
फिल्म की एडवांस बुकिंग
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भारत में 3.8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 6.03 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म के शोज अभी तक 7408 बुक हो चुके हैं. इसके साथ ही भारत में अभी तक फिल्म के 134370 टिकट्स बिक चुके हैं. इससे ये तो तय है कि रिलीज होने से पहले ये आंकड़े और बढ़ते नजर आएंगे. वहीं फिल्म पहले दिन भी करोड़ों की ओपनिंग कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection: 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 70 करोड़ किए पार, देर रात 27वें दिन आया उछाल
इन जगह ज्यादा हुई कमाई
एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई फिल्म ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल और दिल्ली में की है. फिल्म ने असम में 6.7 लाख, बिहार में 26 लाख, छत्तीसगढ़ में 10.72 लाख, गुजरात में 57.87 लाख, हरियाणा में 5.71 लाख, झारखंड में 11.81 लाख, कर्नाटक में 23.48 लाख, मध्य प्रदेश में 26.83, महाराष्ट्र में 92.22 लाख, पंजाब में 16.23, राजस्थान में 30.8 लाख, उत्तर प्रदेश में 85.9 लाख, वेस्ट बंगाल में 29.92 लाख और दिल्ली में 1.18 करोड़ की कमाई की.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरती जा रही है यश की Toxic, जानें बुधवार को फिल्म ने कितना किया कलेक्शन
फिल्म की स्टारकास्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ में ‘मिर्जापुर’ सीरीज की तरह ही एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अली फजल, दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर और शीबा चड्ढा जैसे सितारे शामिल हैं. वहीं कुछ सितारे नए भी शामिल हुए हैं, जिनमें रवि किशन, जितेंद्र कुमार, मोहित मलिक और सोनल चौहान जैसे सितारे शामिल हैं. इन सभी को स्क्रीन पर साथ में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
28 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines