हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Mirzapur The Film: 8 साल बाद मिर्जापुर में होगा चमत्कार? BTS पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

राजनीति, क्राइम, सत्ता और बदले की राजनीति पर आधारित क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर के दोनों सीजन ने फैंस का काफी मनोरंजन किया था. अब इसके जबरदस्त हिट होने के बाद इस पर फिल्म बन रही है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म का टाइटल ‘मिर्जापुर द फिल्म’ रखा गया है. अब इस फिल्म पर एक बड़ा अपडेट आया है.

विज्ञापन
मिर्जापुर द फिल्म से आया बड़ा अपडेट (File Photo)

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस वेब सीरीज में क्राइम, थ्रिलर, सत्ता और राजनीति का जबरदस्त तड़का देखने को मिला था. अगर आप भी इसे देखना चाहते है, तो आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. जब से मिर्जापुर पर फिल्म बनाने का ऐलान हुआ तब से ही लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने इस फिल्म का टाइटल ‘मिर्जापुर द फिल्म’ रखा है. दरअसल इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल मिर्जापुर फिल्म के सेट से एक BTS स्नैप पोस्ट किया गया है. जिसके कैप्शन में ‘8 साल बाद… अंदाजा लगाओ कौन मौत के बाद वापस आया है. मिर्जापुर द फिल्म अभी फिल्मिंग चल रही है जल्द ही मिलेंगे ..’ लिखा है. इस पोस्ट के आने के बाद सोशल मीडिया पर एक चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल सभी ये कयास लगा रहे हैं कि 8 साल बाद श्रिया की वापसी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: रोमांटिक कोरियन ड्रामा के दीवाने हैं? तो आज ही वॉच लिस्ट में जोड़ लें ये 5 शोज, OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद

‘मिर्जापुर द फिल्म’ कौन सी एक्ट्रेस की होने वाली है वापसी

‘मिर्जापुर द फिल्म’ में एक्ट्रेस श्रिया की वापसी होने वाली है. दरअसल इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है. इतना ही नहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘8 साल बाद… अंदाजा लगाओ कौन मौत के बाद वापस आया है. मिर्जापुर द फिल्म अभी फिल्मिंग चल रही है जल्द ही मिलेंगे ..’ जैसे ही एक्ट्रेस ने यह पोस्ट शेयर किया उसके बाद से ही श्रिया के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: डर भी लगेगा और हंसी भी आएगी! ‘द राजा साब’ से पहले देख डालें ये 5 जबरदस्त हॉरर-कॉमेडी फिल्में

मिर्जापुर में स्वीटी (श्रिया) की मौत कैसे हुई थी.

आपको बता दें कि मिर्जापुर में श्रिया पिलगांवकर ने स्वीटी गुप्ता का रोल प्ले किया था. इस वेब सीरीज में गुड्डू भैया और स्वीटी की लव स्टोरी दिखाई गई थी. हालांकि वेब सीरीज के पहले सीजन में ही स्वीटा को गुड्डू भैया मार देते हैं. हालांकि मिर्जापुर द फिल्म में 8 साल बाद उनकी वापसी हो रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola