Mirzapur 3 Beena Bhabhi: ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ (Mirzapur Season 3) रिलीज हो चुकी है और सबसे ज्यादा चर्चा में दो ही लोग बने हुए हैं, एक गुड्डू भैया और दूसरी बीना भाभी। दरअसल, इन दोनों ने ही हर बार कहानी और दर्शकों को खींच कर रखा है। गुड्डू भैया जिनकी ज्वाला पूरे मिर्जापुर को जला रही है। तो दूसरी तरफ बीना भाभी जो एक के बाद एक आदमी के साथ इश्क लड़ा रही हैं। इस सीजन उनकी और गुड्डू भैया की केमिस्ट्री स्क्रीन पर आग लगा सकती है। पहले टीजर और अब ट्रेलर में दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इस बार ये दोनों इंटिमेट सीन देने वाले हैं।
नौकर या पति किसका है बच्चा?
लेकिन आपको याद दिला दें, बिना भाभी गुड्डू पंडित के जानी दुश्मन कालीन भैया की पत्नी हैं और वो न सिर्फ शादीशुदा हैं बल्कि एक बच्चे की मां भी हैं। उनके बच्चे को छोटे भैया के नाम से जाना जाता है। हालांकि, छोटे भैया के पिता कौन हैं? इस सवाल का जवाब तो सीरीज देखने वाले फैंस भी नहीं दे पा रहे हैं। दरअसल, पत्नी तो वो कालीन भैया की हैं लेकिन सीरीज में ऐसा दिखाया गया है कि वो बच्चा कालीन भैया यानी मिर्जापुर के राजा का नहीं है। बल्कि बीना भाभी पति से छिपकर घर के नौकर के साथ आशिकी लड़ा रही हैं।
ससुर भी है बच्चे के पिता का दावेदार
वो नौकर को बताती हैं कि वो बच्चा उसका है। हालांकि, नौकर के बाद बीना भाभी ने अपने ससुर के साथ भी शारीरिक रिश्ता बनाया है। बाउजी और बीना भाभी भी मिर्जापुर में रोमांस करते हुए नजर आए हैं और बीना भाभी ने बच्चे के जन्म के बाद अपने ससुर को कहा था कि ये उन्हीं का बीज है। वहीं, बाउजी भी दावा करते नजर आए थे कि ये उन्हीं की औलाद है। अब इन तीनों के अलावा लिस्ट में एक और नाम शामिल है जिसके साथ बीना भाभी करीब आती नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 का नया घर रिवील, क्या-क्या हुआ बदलाव? क्या है घर की थीम?
बीना भाभी से देवर और उसका दुश्मन भी नहीं बचे
उन्हें मुन्ना भैया पर भी डोरे डालते देखा गया था। वो अकेले में मुन्ना भैया को देखते ही उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगती थीं। ये बात अलग है कि मुन्ना भैया अपनी हदें जानते थे और उनसे दूरी बना लेते थे। लेकिन फैंस अभी भी कंफ्यूज हैं कि आखिर ये बच्चा है तो है किसका? वहीं, सीजन 3 का ट्रेलर देखने के बाद इस बच्चे का कनेक्शन कुछ लोग गुड्डू भैया से भी जोड़ रहे हैं। अब सच क्या है ये तो बीना भाभी या फिर मेकर्स ही बता सकते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
23 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines