Mirzapur Season 3 Trailer Release: ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ (Mirzapur Season 3) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर का फैंस कई दिन से इंतजार कर रहे थे और अब जाकर उनका इंतजार पूरा हुआ है। 2 मिनट और 37 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर आपको बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि आपका समय बर्बाद हुआ है या फिर आपको निराशा हुई है। उल्टा ये तो सब्र में मीठे फल की तरह है, जो छल-कपट और शह-मात के खेल के रूप में मिला है। सामने आए इस ट्रेलर को देखकर ही आपको समझ आ जाएगा कि इस बार वायलेंस का लेवल बढ़ने वाला है।
ट्रेलर में छाए गुड्डू भैया
ट्रेलर में सबसे ज्यादा गुड्डू भैया शाइन कर रहे हैं। कभी उनके डायलॉग्स तो कभी उनका जुनून देखने को मिल रहा है। इस बार गुड्डू भैया न सिर्फ फैंस को अपने हाजिरजवाब स्वभाव से हंसाएंगे बल्कि खून-खराबा कर डरा भी देंगे। ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि मुन्ना को मारने के बाद वो कितने खुश हैं और चौहराए पर कैसे अपनी जीत का जश्न और पावर का बल दिखाते हैं। वहीं, इस बार सब लोग सिर्फ और सिर्फ गुड्डू पंडित के पीछे पड़ने वाले हैं। हर किसी का मुकाबला गुड्डू से है।
ट्रेलर में मिसिंग दिखे मुन्ना भैया
वहीं, मुन्ना भैया की पत्नी गुड्डू के अंत की तैयारी करेगी। बता दें, मिर्जापुर में पावर हमेशा गद्दी की रहती है और मुकाबला दावेदारों का। ऐसे में इस बार भी यही सिलसिला चलने वाला है, बस दावेदार बदलने वाले हैं। ट्रेलर की बात करें तो मुन्ना भैया कही भी नजर नहीं आए और इससे तो यही लग रहा है कि पिछले सीजन उन्हें जो गोली लगी थी उससे उनकी मौत हो गई है। वहीं, पंकज त्रिपाठी भी कुछ खास ट्रेलर में दिखाई नहीं दिए हैं। गोलू और डिम्पी खुलकर गुड्डू को सपोर्ट कर रही हैं। वहीं, उनके पिता उनके खिलाफ नजर आ रहे हैं। गैंगस्टर बनने के बाद वो न सिर्फ एक के बाद एक मर्डर करेंगे बल्कि कई मुश्किलों का सामना भी करेंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 का तीसरा कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट हुआ रिवील, क्या आपने पहचाना?
बीना भाभी संग गुड्डू भैया का रोमांस
इस ट्रेलर में एक खास चीज देखने को मिली है। कालीन भैया की पत्नी यानी बीना भाभी अब गुड्डू भैया के साथ रोमांस कर रही है। यानी उन्होंने पार्टी बदल ली है। लेकिन आखिर में ऐसा लग रहा है कि इस बार गुड्डू भाई हरने वाले हैं। दरअसल, ट्रेलर के अंत में उन्हें बेबस देखा जा सकता है। अब अंत में ये गद्दी किसके हाथ लगेगी ये तो ‘मिर्जापुर सीजन 3’ रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन इस बार खेल पूरी तरह से बदलने वाला है ये तो समझ आ गया है।
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
27 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines