Mirzapur 3 Trailer Release Date Update: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3‘ (Mirzapur Season 3) पर बड़ा अपडेट आ गया है। सीरीज का तीसरा सीजन पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। पिछले दिनों मेकर्स ने टीजर जारी करते हुए भौकाल मचा दिया था। अब ‘मिर्जापुर 3’ के ट्रेलर (Mirzapur 3 Trailer Release Date) की रिलीज डेट पर अपडेट आ गया है। कंफर्म डेट जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ने वाली है। जाहिर है कि मिर्जापुर के पिछले दो सीजन काफी पॉपुलर हुए थे। वहीं अब तीसरा सीजन भौकाल मचाने के लिए तैयार है। तो देर किस बात की आइए तुरंत जान लेते हैं कि मेकर्स ट्रेलर को कब रिलीज करने वाले हैं?
कब आएगा मिर्जापुर 3 का ट्रेलर?
आपको बता दें कि मिर्जापुर के मेकर्स ने हाल ही में तीसरे सीजन के ट्रेलर की रिलीज डेट रिवील की है। रिलीज डेट को अनाउंस करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। आलम ये है कि फैंस ‘मिर्जापुर 3’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। वैसे आपको बता दें कि इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि ट्रेलर एक दिन बाद 20 जून को रिलीज कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Siddharth Mallya का इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस से रहा अफेयर, दीपिका को सरेआम किया था लिपलॉक
दिलचस्प तरीके से किया ऐलान
आपको बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर बड़े ही दिलचस्प तरीके से ‘मिर्जापुर 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस की गई है। पोस्ट में कालीन भैया, गुड्डू पंडित से लेकर पूरी स्टारकास्ट का चेहरा दिखाई दे रहा है। वहीं पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘छल-कपट और सह मात, मिलेगी एक झलक इस गद्दी के खेल की। मिर्जापुर 3 का ऑफिशियल ट्रेलर 20 जून को रिलीज होगा।’
जानें कब रिलीज होगी मिर्जापुर 3?
आपको बता दें कि पिछले दिनों मेकर्स ने ‘मिर्जापुर 3’ का टीजर जारी किया था, जिसमें पुराने चेहरों के साथ कुछ नए चेहरे भी दिखाई दिए थे। स्टार कास्ट की बात करें तो मिर्जापुर के तीसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रशिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार और अभिमन्यु शर्मा भी नजर आएंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो अगले महीने 5 जुलाई को भौकाल मचने वाला है, क्योंकि ‘मिर्जापुर 3’ को मेकर्स 5 जुलाई को रिलीज करेंगे।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines