Mirzapur Season 3: ‘मिर्जापुर 3’ रिलीज होते ही फैंस के बीच बज बन गया है। ‘मिर्जापुर’ न सिर्फ सबसे चर्चित बल्कि सबसे कंट्रोवर्शियल सीरीज में से एक है। ‘मिर्जापुर’ सीरीज के सभी किरदार बड़े ही दिलचस्प हैं, लेकिन बीना भाभी एक ऐसा करैक्टर हैं जो न तो दर्शकों को और न ही मिर्जापुर वासियों को समझ आ रहा है। वो हर सीजन में सभी के होश उड़ा देती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा कांड कर दिया है जिसे देखने के बाद दर्शकों की आंखें फटी रह गईं।
बीना भाभी ने पति के दुश्मन संग किया रोमांस
कालीन भैया की पत्नी उनसे गद्दारी कर रही हैं ये बात तो शुरू में ही समझ आ गई थी। लेकिन इस बार तो उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद ये कहावत सच होती दिख रही है कि घर का भेदी लंका ढाए। दरअसल, अब बीना भाभी अपने पति के दुश्मन यानी गुड्डू भैया के सामने न सिर्फ दोस्ती का हाथ बढ़ा रही हैं बल्कि उनके साथ रोमांस करती हुई भी नजर आ रही हैं। लेकिन इतिहास गवाह है जब-जब बीना भाभी किसी मर्द के करीब आई हैं उसकी बर्बादी ही हुई है।
ससुर और नौकर के साथ भी चला चक्कर
या तो वो जान से हाथ धो बैठा है या फिर उसकी सत्ता से हार हुई है। पहले कालीन भैया के साथ उनका रोमांस हुआ तो उन्होंने अपने पति को धोखा दे दिया और बीना भाभी का चक्कर उनके नौकर के साथ चला। दोनों परिवार वालों की नाक के नीचे संबंध बनाते रहे और इसी चक्कर में वो बेचारा नौकर अपनी जान से हाथ धो बैठा। इसके बाद बीना भाभी अपने ससुर के साथ भी सीरीज में कोजी होती नजर आईं। ससुर और बहू के इंटिमेट सीन ने लोगों का खूब ध्यान खींचा लेकिन इस दौरान बाउजी का भी कत्ल हो गया।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 Trailer Release: खेल वही बस मोहरे बदल गए, वायलेंस बना मिर्जापुर की USP
क्या बीना भाभी का प्यार बनेगा गुड्डू भैया के लिए आफत?
वहीं, बीना भाभी के पति कालीन भैया भी कहीं के नहीं रहे। अब इस बार तो बीना भाभी का दिल गुड्डू भैया पर आया है और अब वो उन्हें किस भी करती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब बीना भाभी गुड्डू भैया के लिए मुसीबत न बन जाएं।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
32 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
36 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
38 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines