Mirzapur Season 3 Break Record: ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ हाल ही में रिलीज हुई है। इस वेब सीरीज को रिलीज हुए आज महज एक हफ्ता हुआ है और अभी से इसने भौकाल मचा दिया है। गुड्डू भैया और कालीन भैया की दुश्मनी इतनी गहरी है कि अब इन दोनों ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। ‘मिर्जापुर’ सीरीज के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। अब इसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। आपकी इस पसंदीदा सीरीज ने आते ही एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
1 हफ्ते में बनाया रिकॉर्ड
प्राइम वीडियो ने अब अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि इसमें ‘मिर्जापुर सीजन 3’ को लेकर फैंस को एक खास जानकारी दी गई है। ये सीरीज रिलीज के 1 हफ्ते के अंदर ही बड़ा रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब हो गई है। ‘मिर्जापुर’ का पोस्टर शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने खुलासा किया है कि इस सीरीज का सीजन 3 प्राइम वीडियो पर इंडिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया है।
प्राइम वीडियो ने किया खुलासा
सिर्फ एक हफ्ते में ही ‘मिर्जापुर 3’ ने सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो की उपाधि ले ली है। एक हफ्ते में ही जब ये रिकॉर्ड बन गया है तो आगे-आगे क्या होगा आप खुद ही सोच लीजिए। अभी तो ‘मिर्जापुर 3’ सिर्फ इंडिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बना है, लेकिन जल्द ही बाकी देशों में भी ये सीरीज ऐसे ही रिकॉर्ड बनाएगी इसकी पूरी उम्मीद है। अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘रिकॉर्ड ब्रेक करना तो अपनी USP है! मिर्जापुर सीजन 3 लॉन्च के हफ्ते में ही ऑफिशियली भारत में प्राइम वीडियो पर अब तक का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया है।’
यह भी पढ़ें: Indian 2 के लिए किसने चार्ज किए कितने करोड़? Kamal Haasan की फीस सुन बॉलीवुड एक्टर्स को लगेगा झटका
फैंस को अगली घोषणा का इंतजार
अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। साथ ही लोगों को अब इस बात का इंतजार है कि प्राइम वीडियो पर कब सीजन 4 की घोषणा होगी। वहीं, इस कामयाबी पर भी फैंस जश्न मना रहे हैं। ये फोटो कुछ ही देर में जबरदस्त वायरल हो गया है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
9 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines