Vikrant Massey Sheetal Thakur Pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री से अभी-अभी एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जल्द ही एक मशहूर सेलिब्रिटी कपल के घर खिलकारी गूंजेगी। दरअसल, खबर आई है कि मिर्जापुर (Mirzapur) फेम एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) जल्द ही पापा बनने वाले हैं। एक्टर की वाइफ शीतल ठाकुर प्रेग्नेंट हैं। जी हां, अब खबर आई है कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर पेरेंट्स बनने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal की इस आदत से तंग आकर Katrina Kaif ने किया गिव अप, जानें आखिर क्या है दिक्कत?
प्रेग्नेंट हैं शीतल ठाकुर?
दोनों के घर जल्द ही नन्हे-मुन्ने की किलकारियां गूंजने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ये खबर कंफर्म हैं। हालांकि अभी तक कपल ने इस गुड न्यूज़ को कंफर्म नहीं किया है और न ही इस पर अभी तक कोई रिएक्शन दिया है। लेकिन फिर भी फैंस अब काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। सभी को इस बेबी के दुनिया में आने का इंतजार है। साथ ही फैंस उस वक्त का वेट कर रहे हैं जब ये कपल अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान करेगा।
विक्रांत हैं टीवी और बॉलीवुड का बड़ा नाम
बता दें, विक्रांत मैसी टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई सुपरहिट शोज देने के बाद बॉलीवुड में अपने कदम जमाए। देखते ही देखते विक्रांत वेब सीरीज की दुनिया में भी छा गए। उन्हें सबसे ज्यादा फेम मिला ‘मिर्जापुर’ में बबलू पंडित के रोल से जिसे फैंस ने बहुत प्यार दिया। इस सीरीज के बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। थप्पड़, छपाक और हसीन दिलरुबा जैसी फिल्मों से विक्रांत मैसी को और भी फेम मिला।
2022 में हुई थी शादी
वहीं, बात अगर एक्टर की पर्सनल लाइफ की करें तो, विक्रांत और शीतल ठाकुर एक-दूसरे को साल 2015 से जानते थे। इन दोनों ने लगभग 4 साल तक डेटिंग करने के बाद साल 2019 में इंटीमेट तरीके से सगाई की थी। इसके बाद 14 फरवरी साल 2022 साल में दोनों ने शादी कर ली। अब करीब डेढ़ साल बाद उनके घर से खुशखबरी आई है। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है अभी इसपर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
54 mins agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
4 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
7 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines