Mirzapur 3 Star Cast Reaction: पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसकी रिलीज में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। रात 12 बजे के बाद तीसरे सीजन के सारे एपिसोड अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही पता चल जाएगा कि वाकई मिर्जापुर 3 में मुन्ना भइया यानी गुड्डू भइया देखने को मिलेंगे या नहीं? खैर रिलीज में अभी वक्त है। इससे पहले वेब सीरीज की स्टार कास्ट ने अपने हालिया इंटरव्यू में कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। स्टार्स ने बताया है कि जब इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ तो उन्हें कैसा रिएक्शन मिला? इसके अलावा स्टार्स ने सह भी बताया कि सीरीज में वो किसका किरदार निभाना चाहते हैं और कौन उनका फेवरेट है?
ट्रेलर के रिएक्शन पर की बात
बता दें कि मिर्जापुर 3 की स्टारकास्ट ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सीरीज को लेकर कई सारी बातें की। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल अपने पसंदीदा मीम्स के बारे में भी बताया। जब विजय वर्मा से पूछा गया कि मिर्जापुर 3 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उन्हें लोगों की ओर से कैसी प्रतिक्रिया मिली तो एक्टर ने कहा, ‘ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। हमें खुशी होती है, जब हम लोगों का इतना प्यार अपने लिए देखते हैं।’ वहीं अली फजल ने कहा कि लोग मिर्जापुर का ट्रेलर देखने के बाद उनसे अगले सीजन की रिलीज पर काफी अपडेट मांग रहे हैं। हालांकि एक्टर ने चौथे सीजन पर अपडेट देने से मना कर दिया।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 की रिलीज से पहले मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज, मुन्ना भइया के फैंस को होगी खुशी!
बीना भाभी का फेवरेट कौन?
मिर्जापुर 3 में बीना भाभी का किरदार निभा रहीं रसिका दुग्गल ने सीरीज को लेकर कई सारी बातचीत की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि ‘आपको ट्रेलर रिलीज होने के बाद कैसा रिएक्शन मिला?’ इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि ‘हर कोई यही कह रहा है कि तीसरा सीजन आने में बहुत देर लग गई। हमें काफी इंतजार करना पड़ा।’ वहीं उनका पसंदीदा किरदार पूछने पर रसिका ने कहा, ‘मिर्जापुर में मेरा पसंदीदा कैरेक्टर गुड्डू भइया (अली फजल) रहे हैं। मैं उनका किरदार निभाना चाहती हूं क्योंकि हर सीजन में उनका प्रदर्शन सबसे ज्यादा अच्छा रहा है।’
विजय वर्मा ने कही ये बात
रसिका दुग्गल के अलावा विजय वर्मा ने अपने जुड़वा भाई का किरदार निभाने के लिए दिलचस्पी दिखाई। बता दें कि दूसरे सीजन में विजय वर्मा डबल रोल में नजर आए थे। वहीं सीरीज में डिंपी का किरदार निभाने वालीं हर्षिता गौर ने कहा कि वो अपने किरदार डिंपी को लंबे बालों के साथ देखना चाहती हैं। इस दौरान सीरीज में गोलू का किरदार निभा रहीं श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि जब उनकी सास ने पहली बार उन्हें सीरीज में देखा तो वो काफी इमोशनल हो गईं थी। वहीं दूसरे सीजन में उनके दमदार किरदार को देखने के बाद उनकी सास ने उन्हें गले से लगा लिया था।
गौरतलब है कि मिर्जापुर का तीसरा सीजन 5 जुलाई, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो इस सीरीज में कुल 10 एपिसोड होंगे जिन्हें आज रात 12 बजे के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
36 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines