Mirzapur 3 Star Cast Fees: ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ को लेकर बज बना हुआ है। इस सीरीज की पॉपुलैरिटी के बारे में तो सभी जानते हैं। वहीं, सीजन 3 में बस दो ही एक्टर्स ऐसे दिखाई दिए जिनकी बीच कांटे की टक्कर है। ये टक्कर इस सीजन में लड़ाई में तो नहीं दिखी लेकिन पैसों को लेकर जरूर दिख सकती है। दरअसल, ये भारत की सबसे पॉपुलर सीरियस में से एक है। ऐसे में जब इतनी बड़ी सीरीज आई है तो लोगों के दिमाग में एक सवाल ये भी उठ रहा होगा कि आखिर इसमें काम करने के लिए स्टार्स ने मेकर्स से कितने रुपये चार्ज किए हैं।
अली फजल या पंकज त्रिपाठी कौन है महंगा एक्टर?
तो सबसे ज्यादा चर्चा कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी और गुड्डू पंडित यानी एक्टर अली फजल की हो रही है। इन दोनों ने हर बार फैंस को अपने किरदार से चौंकाया है। उनका मिर्जापुर में जो भौकाल है वो यूं ही नहीं दिखाई देता। इस दमदार अदाकारी के लिए मेकर्स ने इन दोनों को एक भारी रकम चुकाई है। अब इन दोनों में से सबसे महंगा एक्टर कौन है अगर आप भी ये सोच रहे हैं तो अब उसका खुलासा हो चुका है। इनकी फीस को लेकर जरूरी जानकारी सामने आ गई है।
दोनों की फीस में दिखा बड़ा अंतर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुड्डू भैया बनने के लिए अली फजल हर एपिसोड के लिए करीब 12 लाख रुपए चार्ज करते हैं। यानी एक सीजन के हुए करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए। वैसे ये तो उनके पिछले सीजन की फीस बताई जा रही है। इस बार तो आकड़ा उनकी पॉपुलैरिटी की तरह और भी बढ़ा होगा। वहीं, बात कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी की करें तो उनकी फीस आपके होश उड़ा सकती है। उन्हें इस सीरीज का हाईएस्ट पेड एक्टर बताया जा रहा है। वो लीड एक्टर हैं तो उनकी फीस अली फजल से भी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 का वो सीन जो उड़ा देगा रात की नींद, मन होगा खराब; इससे खतरनाक कुछ नहीं देखा होगा
गोलू और बीना भाभी की फीस कितनी?
पंकज त्रिपाठी ने मिर्जापुर के लिए करीब 10 करोड़ रुपए वसूले हैं। यानी हर एपिसोड के पूरे 1 करोड़ रुपए। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल उनकी फीस और भी बढ़ी है। इसके अलावा गोलू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने हर एपिसोड के 2 लाख 20 हजार रुपए वसूल किए हैं। वहीं, बीना भाभी बनने के लिए रसिका दुग्गल एक एपिसोड के 2 लाख चार्ज करती हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines