Mirzapur 3 में बीना से भी बोल्ड निकलीं सलोनी त्यागी, इंटीमेट सीन से ‘नेशनल क्रश’ बनना तय

Mirzapur 3 Saloni Tyagi: इंडिया की नेशनल क्रश जल्द ही बदलने वाली है। ‘मिर्जापुर 3’ के बाद एक एक्ट्रेस की खूब चर्चा हो रही है। हो सकता है कि विजय वर्मा के साथ बोल्ड सीन देने वाली एक्ट्रेस नेहा सरगम जल्द ही इंडिया की नेशनल क्रश के नाम से जानी जाएं।

Mirzapur 3 Saloni Tyagi

Mirzapur 3 Saloni Tyagi

Mirzapur 3 Saloni Tyagi: ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ में इस बार एक लड़की ने सबके होश उड़ा रखे हैं। पिछले सीजन बीना भाभी बेहद बोल्ड अवतार में दिखाई दी थीं और उनके किरदार ने सभी को ‘मिर्जापुर’ देखने का एक बड़ा कारण दे दिया था। बीना भाभी पूरी सीरीज में कभी कालीन भैया तो कभी बापूजी के साथ इंटिमेट सीन देते हुए नजर आई थीं। इस बार सलोनी त्यागी ने बीना भाभी को भी पीछे छोड़ दिया है। बड़े त्यागी की पत्नी सलोनी त्यागी ने अपने देवर छोटे के साथ जिस तरह से बोल्ड सीन दिए हैं उनका रोल सभी को भा गया है।

विज्ञापन

सलोनी भाभी ने ओटीटी पर आते ही मचाया तहलका

बता दें, ‘मिर्जापुर’ में सलोनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम नेहा सरगम है। नेहा छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और वो कई साल से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने टीवी के पॉपुलर शो Chand Chupa Badal Mein से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने Yashomati Maiyaa Ke Nandlala जैसे शो में यशोदा मैया तक का किरदार निभाया। ऐसे धार्मिक रोल करने के बाद अचानक अब उन्हें ओटीटी पर इंटिमेट सीन करते हुए देखने को मिलेगा इसका तो किसी को भी अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन

इंटिमेट सीन के बाद बनेंगी नेशनल क्रश?

टीवी दुनिया में नाम कमाने के बाद नेहा के लिए ये पहला ओटीटी प्रोजेक्ट था और ‘मिर्जापुर’ में उन्होंने विजय वर्मा के साथ एक सीन देकर ही सारा खेल बदल दिया। उनकी इमेज तो पूरी तरह से बदली ही है साथ ही अब वो काफी चर्चा में आ गई हैं। ऐसा लग रहा है जैसे नेहा सरगम जल्द ही इंडिया की नेशनल क्रश बन जाएंगी। तृप्ति डिमरी और मेधा शंकर के बाद अगली नेशनल क्रश नेहा सरगम ही हो सकती हैं। वैसे भी अब उन्हीं पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन

क्या बदलने वाली है नेहा सरगम की किस्मत?

अगर ऐसा हो गया तो विजय वर्मा के साथ दिया इंटिमेट सीन उनके लिए रामबाण साबित होगा। रातों-रात उनकी भी किस्मत बदल सकती है जैसे तृप्ति डिमरी, मेधा शंकर और प्रिया प्रकाश वरियर की बदली थी। अब देखना होगा अगली नेशनल क्रश कब अपडेट होती है और इस बार क्या अपने इंटिमेट सीन से नेहा सरगम इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाती हैं या नहीं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ