Mirzapur 3 Update: पूर्वांचल के क्राइम पर बनी पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन की रिलीज में बस एक दिन बाकी है। फैंस भी बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स भी मिर्जापुर 3 पर कई अपडेट्स दे रहे हैं। पहले पंचायत के सचिव जी की एंट्री पर अपडेट आया। अब नया अपडेट क्या है ये जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। दरअसल, अमेजन प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर मेकर्स की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें मुन्ना भइया (दिव्येंदु शर्मा) अपने फैंस को गुड मॉर्निंग विश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि हम अमर हैं। इस पोस्ट के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद तीसरे सीजन में उनकी एंट्री हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा?
मिर्जापुर 3 के लिए फैंस में उत्साह
आपको बता दें कि मिर्जापुर के पहले और दूसरे सीजन में कालीन भइया के सुपुत्र मुन्ना भइया का तगड़ा भौकाल देखने को मिला था। दूसरे सीजन के आखिरी एपिसोड में उनकी मौत तो दिखाई गई लेकिन एक सस्पेंस बना रह गया। यही वजह है कि जब मेकर्स ने मिर्जापुर के तीसरे सीजन की अनाउंसमेंट की तो सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि शायद मुन्ना भइया जिंदा हैं और तीसरे सीजन में भी नजर आ सकते हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से न तो ट्रेलर और न ही किसी पोस्ट में मुन्ना भइया को दिखाया गया है। इसके बावजूद फैंस उम्मीद बांधे हुए हैं कि मुन्ना भइया तीसरे सीजन में आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Mirzapur 3 में आखिरी बार दिखेंगे कालीन भइया? इस ट्विस्ट से टूट जाएगा फैंस का दिल!
मेकर्स ने पोस्ट में दिया ट्विस्ट
खैर मिर्जापुर 3 में मुन्ना भइया होंगे या नहीं ये तो कल यानी 5 जुलाई, 2024 को पता चल जाएगा लेकिन इस बीच मेकर्स के ट्विस्ट ने फिर से फैंस के मन में उठ रहे इन सवालों को हवा दे दी है। कुछ घंटे पहले ही मेकर्स ने प्राइम वीडियो के इंस्टा पेज पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें मुन्ना भइया कहते दिख रहे हैं, ‘आंखें खोलो बे, हम अमर हैं, तुम नहीं।’ इसके साथ ही एक कैप्शन भी दिया गया है जिसमें लिखा है, ‘मुन्ना भइया की तरफ से गुड्डू मॉर्निंग।’
यूजर्स भी पोस्ट पर कर रहे रिएक्ट
मुन्ना भइया का ये पोस्ट आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। कयास लगाए जाने लगे हैं कि अब तो मिर्जापुर 3 में मुन्ना भइया की एंट्री कंफर्म हो गई है। साथ ही वो इस सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड भी दिख रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘प्राइम वाले चाचा मान लें कि मुन्ना भइया सीजन 3 में आ रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुन्ना भइया हिंदी फिल्म के हीरो हैं। वो मरेंगे नहीं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भौकाल.. मुन्ना भइया मैदान में आ गए हैं।’
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
40 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines