Kaleen Bhaiya In Mirzapur 3: ‘मिर्जापुर’ की बात जब-जब होती है, तो सबसे पहले दिमाग में कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) की तस्वीरें आने लगती हैं। मुन्ना भइया तो पहले ही तीसरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। अब अगर कालीन भइया भी सीरीज से बाहर हो जाएं तो ये फैंस के लिए वाकई चौंकाने वाली बात होगी। ऐसी चर्चा चल रही है कि कालीन भइया तीसरे सीजन में शायद आखिरी बार दिखेंगे। उसके बाद सीरीज से उनका पत्ता भी कट जाएगा। जाहिर है कि ‘मिर्जापुर 3‘ की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैंस भी काफी एक्साइटेड होते जा रहे हैं। वहीं रिलीज से पहले सीरीज को लेकर कई सारे अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। अब ताजा अपडेट क्या है और कालीन भइया के लिए ये आखिरी सीरीज क्यों कही जा रही है? आइए जानते हैं इसके बारे में…
मिर्जापुर 3 में नजर आएंगे सचिव जी
आपको बता दें कि ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज के साथ अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। पहले खबर आई कि तीसरी सीरीज में मुन्ना भइया (दिव्येंदु शर्मा) की एंट्री हो सकती है। दरअसल, मिर्जापुर के दूसरे सीजन में मुन्ना भइया मर चुके थे। इस बीच चर्चा ये भी है कि वो तीसरे सीजन में आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। अब खबर है कि ‘मिर्जापुर 3’ में ‘पंचायत’ के सचिव जी अभिषेक कुमार यानी जितेंद्र कुमार भी नजर आएंगे और सीरीज में उनका कैमियो होगा।
यह भी पढ़ें: BB OTT 3: इतना कमाती है, शैंपू नहीं ले सकती… शिवानी कुमारी को क्यों होना पड़ रहा ट्रोल?
अली फजल ने खुद दिया हिंट
जितेंद्र कुमार ‘मिर्जापुर 3’ का हिस्सा होंगे इस बात का हिंट खुद अली फजल ने दिया था। ANI को दिए इंटरव्यू में अली ने बताया था कि मेकर्स ‘मिर्जापुर 3’ और ‘पंचायत 3’ का क्रॉस-प्रमोशन करने का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में सचिव जी ‘मिर्जापुर 3’ में कालीन भइया के लिए कागजी कार्रवाई करते हुए नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कागजी कार्रवाई कालीन भइया की मौत से संबंधित होगी। अब यहीं से लोगों के मन में सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या कालीन भइया की तीसरे सीजन में मौत हो जाएगी?
पहली दो सीरीज में दो अहम किरदारों की मौत
वैसे इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो ‘मिर्जापुर 3’ रिलीज होने के बाद पता चल जाएगा लेकिन ये बात भी सच है कि इस सीरीज की खासियत रही है कि इसके हर सीजन में एक अहम किरदार की मौत दिखाई गई है। अगर मिर्जापुर के पहले सीजन की बात करें तो उसमें विक्रांत मैसी की मौत दिखाई गई थी। उन्होंने गुड्डू भइया के छोटे भाई बबलू का रोल निभाया था। वहीं दूसरे सीजन में अहम किरदार मुन्ना भइया उर्फ दिव्येंदु शर्मा की मौत दिखाई गई थी। ऐसे में अगर तीसरे सीजन में कालीन भइया की मौत दिखाई जाती है तो इससे फैंस को जरूर झटका लगेगा लेकिन इसमें कोई नई बात नहीं होगी।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines