Mirzapur Series Famous Dialogue: मिर्जापुर का दूसरा सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था। इसके बाद से फैंस तीसरे सीजन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। 5 जुलाई को ‘मिर्जापुर 3’ के एपिसोड अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं कुछ लोग ने इस सीरीज के पहले और दूसरे सीजन को देखना भी शुरू कर दिया है। खैर मिर्जापुर 3 रिलीज होने में अभी कुछ घंटे बाकी हैं। इससे पहले हम आपको इस सीरीज के 10 दमदार डायलॉग दिखाएंगे जिसे पढ़ने के बाद आपको एक बार फिर मिर्जापुर 3 का भौकाल याद आ जाएगा। जाहिर है कि ये डायलॉग इतने हिट हुए हैं कि आज भी आपको सोशल मीडिया पर इनसे जुड़े मीम्स वायरल होते हुए देखने को मिल जाएंगे।
यहां देखें मिर्जापुर के 10 दमदार डायलॉग
1. हिंदी फिल्मों के हीरो हैं हम.. हमें कोई नहीं मार सकता। हम अमर हैं। मुन्ना भइया का ये डायलॉग काफी फेमस हुआ था।
2. साला सब जगह की शादी में डीजे चलता है लेकिन हमारे यूपी की शादी में गोली चलती है।
3. गुड्डू पंडित आ गए हैं, मुरझाएंगे नहीं… अबकी बार दुश्मन हाथ लगा तो बचेगा नहीं। गुड्डू भइया का ये डायलॉग भी काफी हिट रहा था।
4. बाउजी पगला गए हैं। उनका दिमाग उनके घुटनों में है और उनके घुटने काम नहीं करते हैं। ये डायलॉग मुन्ना भइया ने बोला था।
5. शुरू मजबूरी में किए थे, लेकिन अब मजा आ रहा है। गुड्डू पंडित के इस डायलॉग ने बवाल मचा दिया था।
6. शादीशुदा मर्द को अपनी औरत से भय न हो तो इसका मतलब है कि शादी में कुछ गड़बड़ है।
7. जब कुर्बानी देने का टाइम आता है तो सिपाही की दी जाती है। राजा और राजकुमार जिंदा रहते हैं, गद्दी पर बैठने के लिए।
8. गद्दी पर चाहें हम बैठें या फिर मुन्ना भइया, नियम सेम ही रहेगा। कालीन भइया का ये डायलॉग भी काफी हिट हुआ था।
9. अबे पढ़ाई-लिखाई में ध्यान लगाओ, आईएएस-वाईएएस बनो। मुन्ना भइया का ये डायलॉग आज भी कई रील में सुनने को मिल जाता है।
10. आप ही का मन था ना कि आपकी बेटी मिर्जापुर पर राज करे, बड़ी ना सही छोटी करेगी। गोलू का ये डायलॉग भी काफी हिट हुआ था।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 की रिलीज से पहले मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज, मुन्ना भइया के फैंस को होगी खुशी!
दिव्येंदु शर्मा की एंट्री पर सस्पेंस बरकरार
जाहिर है कि मिर्जापुर के पहले और दूसरे सीजन के इन डायलॉग को सुनने के बाद आपके दिमाग में इस सीरीज से जुड़ी यादें ताजा हो गई होंगी। बता दें कि मिर्जापुर सीरीज को मिहिर देसाई और गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी जैसे किरदार नजर आए थे। पिछले दोनों सीजन में दिव्येंदु शर्मा भी नजर आए थे। हालांकि तीसरे सीजन में उनकी एंट्री पर सस्पेंस बना हुआ है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines