Mirzapur 3: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल पर बनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन भले ही पिछले दो सीजन में तुलना में पिछड़ गया हो लेकिन उसका भौकाल लोगों में अब तक देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि OTT प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज टॉप पर ट्रेंड कर रही है। ‘मिर्जापुर 3’ वेब सीरीज 5 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी, जिसमें इस बार गुड्डू पंडित (अली फजल) और शरद कुमार (अंजुम शर्मा) मुख्य भूमिका में नजर आए। कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी) से जितनी उम्मीद थी, उस तरह की परफॉर्मेंस वो दे नहीं सके। वहीं लोगों को मुन्ना भइया (दिव्येंदु शर्मा) की कमी भी काफी खली।
अगर आपने 10 एपिसोड वाली ‘मिर्जापुर 3’ पूरी देख ली है तो क्या आप समझ पाए हैं कि पूरी सीरीज का असली मास्टरमाइंड कौन है? अगर आप गुड्डू पंडित या गोलू के बारे में सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं क्योंकि इस बार भले ही मुख्य किरदार में गुड्डू पंडित, गोलू या शरद कुमार नजर आए हों लेकिन उनके पीछे का असली मास्टरमाइंड बीना त्रिपाठी (रसिका दुग्गल) हैं, जिन्होंने बड़ी ही चालाकी से पूरे खेल को अपने हिसाब से चलाया है। आइए जानते हैं कैसे?
गुड्डू पंडित के साथ दिखावा
आपको बता दें कि ‘मिर्जापुर 3’ के पहले एपिसोड में ही बीना भाभी उर्फ कालीन भइया की पत्नी को गुड्डू पंडित के साथ रहते हुए देखा गया है। शुरुआत के कुछ एपिसोड में ऐसा लगा कि वो गुड्डू पंडित की हितैषी हैं और मिर्जापुर की गद्दी को कब्जाने में उनका पूरा साथ दे रही हैं, लेकिन जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ती है तो पता चलता है कि बीना भाभी तो अपना ही गेम खेलने में लगी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: YoYo Honey Singh की जिंदगी में ‘मिस्ट्री गर्ल’ की एंट्री, कौन वो हसीना? जो डेटिंग को लेकर चर्चा में
करीब आने की भरपूर कोशिश
‘मिर्जापुर 3’ में गुड्डू पंडित और गोलू के बीच में काफी क्लोजनेस दिखाई गई है। आलम ये रहा कि गुड्डू पंडित ने साफ कह दिया कि वो गोलू के लिए मिर्जापुर की गद्दी तक छोड़ सकते हैं। उधर, बीना भाभी को यह चीजें रास नहीं आईं। वो हर कोशिश करती रहीं कि गुड्डू पंडित के करीब जा सकें। जब बीना भाभी उन्हें माथे पर किस करती हैं तो उनके इरादे साफ नजर आए।
चाल खुद की और मोहरे सब
एक एपिसोड में जब छोटे त्यागी (विजय वर्मा) गोलू को किडनैप कर लेता है, तब बीना भाभी को गुड्डू पंडित के करीब आने का मौका मिलता है। हालांकि वो कामयाब नहीं हो पाती हैं। इसके बाद बीना भाभी ने गुड्डू पंडित को ड्रग्स देनी शुरू कर दी जिससे वो होश गवाकर लड़ाई के मैदान में कूद पड़ें। वो शदर कुमार की मां और अपनी बहू माधुरी यादव को फोन करके कहा कि वो गुड्डू पंडित के कब्जे में हैं और उन्हें यहां से निकाला जाए।
आखिरी तक भी नहीं मानी हार
इसके अलावा ‘मिर्जापुर 3’ के आखिरी एपिसोड में जब फाइनली बीना भाभी अपनी बहू माधुरी यादव के पास पहुंच गईं और उनका सामना अपने पति कालीन भइया से हुआ इसके बाद भी उन्होंने खेल खेलना खत्म नहीं किया। आखिरी में उन्होंने नौकरानी राधा के जरिए वो खान साहब से बात करने के लिए मैसेज भिजवाया। ये वही खान साहब हैं, जो कभी कालीन भइया के सेक्रेटरी हुआ करते थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो बीना भाभी ने पूरी सीरीज में अपनी चाल चली है और हर किरदार को अपना मोहरा बनाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथे सीजन में वो क्या गुल खिलाती हैं?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines