हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Mirzapur 3: बनना चाहते हैं गुड्डू भैया और गोलू के राइट हैंड? एक मैसेज दिलाएगा मिर्जापुर में एंट्री!

Mirzapur 3 New Video Released: ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज से पहले फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। अब फैंस को न सिर्फ गोलू और गुड्डू भैया से मिलने का मौका मिल सकता है बल्कि वो उनके राइट हैंड भी बन सकते हैं। कैसे? ये मौका आपको एक वाट्सएप नंबर से मिलेगा।

विज्ञापन
Mirzapur 3 New Video Released

Mirzapur 3 New Video Released: मिर्जापुर का तीसरा सीजन कुछ ही दिन के अंदर आने वाला है। इस सीरीज की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है फैंस की एक्साइटमेंट उतनी ही तेजी से बढ़ रही है। 5 जुलाई को ‘मिर्जापुर 3′ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो जाएगी और उससे पहले सभी एक्टर्स जमकर अपनी सीरीज का प्रमोशन कर रहे हैं। मेकर्स भी ‘मिर्जापुर 3’ को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। वहीं, इस सीरीज के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है।

‘मिर्जापुर 3’ से नया वीडियो आया सामने

अगर आप भी मिर्जापुर और गुड्डू भैया के दीवाने हैं तो आपके पास एक गोल्डन चांस है। अब आप न सिर्फ मिर्जापुर के गुड्डू भैया और गोलू से बात कर सकते हैं बल्कि उनकी गैंग का हिस्सा भी बन सकते हैं। दरअसल, अब तक आपने देखा ही होगा कि कालीन भैया और गुड्डू भैया के बीच जंग छिड़ी है और दोनों सत्ता हासिल करने के लिए खूब खून खराबा कर रहे हैं। वहीं, इस सीजन में तो गुड्डू भैया को कालीन भैया के अलावा भी कई दुश्मनों का सामना करना पड़ेगा।

खाली है गुड्डू और गोलू के राइट हैंड की पोजीशन

इस बार तो उनके पास उनके भाई का साथ भी नहीं है। बबलू पंडित की मौत से गुड्डू और गोलू की ताकत कम हो गई है और अब ये दोनों मिर्जापुर की जंग जीतने के लिए अपने लिए एक राइट हैंड तलाश रहे हैं। अगर आप इन दोनों के राइट हैंड बनना चाहते हैं तो आप एक मैसेज की मदद से अपनी ये ख्वाहिश भी पूरी कर सकते हैं। बता दें, प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें गोलू और गुड्डू फैंस से बात करते हुए बता रहे हैं कि मिर्जापुर में सत्ता बनाए रखने के लिए उन्हें एक वफादार राइट हैंड चाहिए।

यह भी पढ़ें: जेठालाल और टप्पू को छोड़ ये किसकी दीवानी हुईं बबीता जी? Munmun Dutta ने दिखाया अपना ड्रीम बॉय

इस नंबर पर बात कर बन सकते हैं सीरीज का हिस्सा

गोलू फैंस से सवाल कर रही हैं कि क्या वो उन्हें ज्वाइन करेंगे? इसके बाद उन्होंने एक वाट्सएप नंबर दिया है। जो है – 9324965791। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कहा है कि इस नंबर पर बात करते हैं। अभी तो गुड्डू भैया और गोलू के राइट हैंड की पोजीशन खाली है तो आप भी इस वाट्सएप नंबर पर हाय करके पता लगा सकते हैं कि क्या आप में वो बात है कि आपको इस सीरीज में एंट्री का मौका मिल सकता है। ऐसे में बिना समय बर्बाद किए आप भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें