हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mirzapur 3: गुड्डू या कालीन भैया... किसकी एक्टिंग ने किया इम्प्रेस? सीरीज में किसका 'भौकाल'?

Mirzapur 3: इंतजार खत्म हो चुका है और ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन ने दस्तक दे दी है। अब सवाल ये है कि इस सीरीज के तीसरे सीजन में किसका जलवा है? अगर आप भी सीरीज देखने से पहले ये जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन
Mirzapur 3

Mirzapur 3: फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है और अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन ने दस्तक दे दी है। जी हां, इस टाइम इंटरनेट पर ‘मिर्जापुर 3’ को लेकर यूजर्स ने अपने-अपने रिएक्शन की बारिश की हुई है। हर कोई अपने तरीके से सीरीज के बारे में चर्चा कर रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर इस सीरीज के तीसरे सीजन में किसका ‘भौकाल’ है? अगर आपने भी अभी तक सीरीज नहीं देखी है और इसे देखने के लिए बेकरार हैं, तो उसे पहले जान लें कि ‘गुड्डू या कालीन भैया’ सीरीज में किसका रंग जमा है?

गुड्डू या कालीन भैया…?

अगर मिर्जापुर के तीसरे सीजन की बात करें, तो इस सीजन में तो भई गुड्डू ने अपना जलवा दिखाया है। जी हां, गुड्डू की पकड़ इस बार इतनी मजबूत है कि वो छूटने का नाम ही नहीं ले रही। हालांकि कालीन भैया भी नजर आते हैं, लेकिन वो ‘भौकाल’ अब उनके पास नहीं नजर आया, जो पहले या दूसरे सीजन में था। ऐसे में अब जब मुन्ना भी नहीं है और कालीन भैया का जलवा भी फीका है, तो जाहिर है कि गुड्डू का जलवा ही नहीं ‘भौकाल’ दिखेगा, जो दिख भी रहा है।

किसकी एक्टिंग बेहतर?

अब अगर इन दोनों की एक्टिंग की बात करें तो जब सीरीज में गुड्डू का भौकाल नजर आ रहा है, तो जाहिर है कि उनके किरदार में ज्यादा दम है। जी हां, इस बार गुड्डू ने दर्शकों को ज्यादा खुश किया है और कालीन की एक्टिंग कहीं ना कहीं लोगों को फीकी नजर आई। सोशल मीडिया पर यूजर्स कालीन ये ज्यादा गुड्डू की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ भी हो लेकिन सीरीज में मुन्ना का ना होना लोगों को खल रहा है और हर कोई मुन्ना को मिस भी कर रहा है।

विज्ञापन

ब्रांड न्यू कहानी

गौरतलब है कि इस बार मिर्जापुर की कहानी एक ब्रांड न्यू स्टोरी के साथ वापस आई है। हालांकि गद्दी की लड़ाई अभी भी जारी है और ऐसा लग रहा है कि ये लड़ाई अब इस सीरीज के सीजन 4 तक चलेगी और इसके लिए दर्शकों को और भी इंतजार करना होगा। जी हां, भले ही गद्दी का वारिस सामने नहीं आया है, लेकिन इसके लिए लड़ाई जारी है और अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या सीजन 4 में मुन्ना की वापसी होगी या ये ‘गद्दी की लड़ाई’ ऐसे ही चलती रहेगी?

बाकी किरदार भी दमदार

इसके अलावा अगर सीरीज के बाकी किरदारों की बात करें तो हर किसी ने अपने हिसाब से बेहतर काम किया है। फिर चाहे वो बीना त्रिपाठी हो या गोलू गुप्ता। जी हां, गुड्डू और कालीन की चर्चा पहले ही हो चुकी है। मुन्ना नजर नहीं आए लेकिन भरत त्यागी और शत्रुघ्न त्यागी का किरदार भी कमाल है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya पहुंचे घर, हुआ ग्रैंड वेलकम, क्या पति की खुशी में शामिल हुई Nataša Stanković?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola