Mirzapur 3 Bonus Episode: ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ का बोनस एपिसोड आज कभी भी आ सकता है। इस सरप्राइज एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले की ये एपिसोड आए और आप सब्सक्रिप्शन के पैसे बचाने के लालच में इसे मिस कर दें, हमारे पास एक तरकीब है। आपको अगर प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन महंगा लग रहा है तो आप एक खास ऐप का सब्सक्रिप्शन लेकर महज 1 रुपये में इस एपिसोड का मजा ले सकते हैं।
1 रुपये में कैसे मिल सकता है प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन?
यानी आपको प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा और आप 1 रुपये खर्च कर न सिर्फ बोनस एपिसोड बल्कि कुछ भी देख सकते हैं। ये तरीका आपके लिए वाकई फायदेमंद साबित होगा। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा आपको क्या करना है जिसके बाद आप 1 रुपये की कीमत में ये लुफ्त उठा सकते हैं? तो आपको कुछ नहीं करना बस Tata Play Binge का सब्सक्रिप्शन लेना है। इस ऐप के अलग-अलग प्लान्स हैं। आप 199 रुपये वाला मंथली सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।
ध्यान से चुन लें ये प्लान
इस 199 रुपये वाले प्लान को अगर आप सेलेक्ट करते हैं तो आपको इसमें करीब 6 ओटीटी प्लॅटफॉम्स के सब्सक्रिप्शन मिल जाएंगे। इसमें प्राइम वीडियो, ZEE5, Sony LIV, Lionsgate Play, Discovery Plus और Chaupal जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं। इस प्लान को लेने के बाद आप इन 6 Apps को एक साथ 4 डिवाइस में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसका मतलब है 6 ऐप यानी हर ऐप आपको एक महीने में 30 रुपये की पड़ी। इस हिसाब से आपको प्राइम वीडियो का एक दिन का खर्च मात्र एक रुपये पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 16 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिवील, एक एक्ट्रेस की तो हाल ही में टूटी है शादी
मुन्ना भैया आज करेंगे धमाका
ये एक बेहतरीन तरीका है जिससे आप कम पैसों में ज्यादा एंटरटेनमेंट बटोर सकते हैं। तो जल्द ही आपको अपने फोन में प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर Tata Play Binge ऐप डाउनलोड करना है और फिर इसका सब्सक्रिप्शन लेकर इसका फायदा उठाना है। वहीं, बात ‘मिर्जापुर सीजन 3’ के बोनस एपिसोड की करें तो इसमें मुन्ना भैया फिर से बवाल मचाने वाले हैं। ऐसे में जो फैंस उन्हें इस सीजन मिस कर रहे थे, वो इस एपिसोड को देखकर अपना दिल खुश कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines