Mirzapur 3 Bonus Episode Update: ‘मिर्जापुर‘ (Mirzapur) के फैंस के लिए गुड न्यूज है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था अब वो सबके सामने आ गया है। ‘मिर्जापुर सीजन 3’ के बोनस एपिसोड का लोग आंख मूंदकर इंतजार कर रहे हैं। अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। सभी के मन में बस एक ही सवाल था कि ये खास बोनस एपिसोड कब आएगा? अब इसका जवाब मिल गया है। प्राइम वीडियो ने एक वीडियो जारी कर फैंस को बोनस एपिसोड की रिलीज डेट बता दी है।
‘मिर्जापुर सीजन 3’ के बोनस एपिसोड की रिलीज डेट अनाउंस
कुछ ही मिनटों पहले प्राइम वीडियो के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में सबके पसंदीदा मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) नजर आ रहे हैं। मुन्ना भैया अपने उसी किरदार में नजर आ रहे हैं जिसके लिए उन्हें ‘मिर्जापुर 3’ में मिस किया गया है। वीडियो में उनका वही लुक, वही एटीट्यूड दिख रहा है जिसे देखने के लिए फैंस की आंखें तरस गई थीं। साथ ही मुन्ना भैया के दमदार डायलॉग्स और पीछे बैकग्राउंड में मिर्जापुर का म्यूजिक वीडियो में जान फूंक रहा है।
कब होगा बोनस एपिसोड का बवाल?
इस वीडियो में मुन्ना भैया कहते हैं, ‘हम क्या गए पूरा बवाल ही मच गया। सुना है हमारे लॉयल फैंस बहुत मिस किए हमको! सीजन 3 में कुछ चीजें मिस किए आप। वो हम खोजकर ले आए हैं, जस्ट फॉर यू, मुन्ना त्रिपाठी के सौजन्य से, क्योंकि हम करते पहले हैं सोचते बाद में हैं।’ अब ये वीडियो देखकर फैंस के दिल को सुकून मिल गया है। बता दें, इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘बवाल होने वाला है क्योंकि बोनस एपिसोड आ रहा है।’ अब ये बोनस एपिसोड कब आएगा वो डेट भी जान ही लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 के बोनस एपिसोड को लेकर प्राइम वीडियो ने फैंस को किया टीज, कब आएंगे ‘मुन्ना भैया’?
किस दिन आएगा ‘मिर्जापुर सीजन 3’ का बोनस एपिसोड?
बता दें, ‘मिर्जापुर सीजन 3’ का मोस्ट अवेटेड बोनस एपिसोड 30 अगस्त को जारी किया जाएगा। ये तारीख अब आप अपने कैलेंडर में मार्क कर लीजिए। 30 अगस्त को सभी मिर्जापुर फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है और उन्हें एक कीमती तोहफा भी मिलने वाला है। अब ये अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है और फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। अब 30 अगस्त तक फैंस की एक्साइटमेंट बरकरार रहेगी।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
1 min agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
54 mins agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 hr agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
2 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
3 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
22 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines