Mirzapur 3 Bonus Episode: ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। 5 जुलाई को इंडिया की मोस्ट अवेटेड सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है। गुड्डू भैया ने इस बार भी ‘मिर्जापुर 3‘ में भौकाल मचा दिया। इस बार वायलेंस काफी ज्यादा देखने को मिला जिसके बाद हर कोई कांप गया। वहीं, अब इस सीरीज के फैंस के लिए गुड न्यूज आ रही है। अगर आपको लग रहा है कि सीजन 3 के बाद चौथे सीजन के लिए आपको लम्बा इंतजार करना पड़ेगा तो बता दें, चौथे सीजन से पहले ही आपके लिए एक सरप्राइज है।
जल्द आएगा ‘मिर्जापुर 3’ का बोनस एपिसोड
अभी कुछ देर पहले गुड्डू भैया का एक वीडियो प्राइम वीडियो के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया गया है। इसमें गुड्डू भैया यानी एक्टर अली फजल फैंस को गुड न्यूज सुना रहे हैं। अब गुड्डू भैया ने रिवील किया है कि ‘मिर्जपुर 3’ का एक बोनस एपिसोड आने वाला है। यानी 10 एपिसोड के बाद अब जल्द ही मेकर्स इस सीरीज का 11वां एपिसोड भी रिलीज करने जा रहे हैं। अब ये एपिसोड कब आएगा और इसमें क्या होगा उसे लेकर भी खास जानकारी सामने आई है।
मिर्जापुर के डिलीटेड सीन्स होंगे रिलीज
इस स्पेशल वीडियो में अली फजल गुड्डू पंडित के स्टाइल में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस अनाउंसमेंट वीडियो में कहा, ‘प्राइम वीडियो के ऑफिस से आ रहे हैं। एक-एक की गुद्दी लाल करके मिर्जापुर 3 के डिलीटेड सीन्स निकलवाने गए थे।’ यानी अब शो के वो सीन्स देखने को मिलने वाले हैं जिन्हें पहले हटा दिया गया था। आगे वीडियो में गुड्डू भैया ने फैंस को नसीहत देते हुए कहा है कि ‘पैनी नजर रखना इस बोनस एपिसोड के लिए प्राइम वीडियो पर। देखोगे तो भौकाल मच जाएगा तुम्हारी जिंदगी में एकदम, होश उड़ जाएंगे।’
यह भी पढ़ें: मां के निधन से टूट गए मशहूर फिल्म डायरेक्टर, 9 दिन बाद शेयर किया पहला पोस्ट
अब मिर्जापुर में लौटेंगे मुन्ना भैया?
इतना ही नहीं गुड्डू पंडित ने आगे एक बड़ी इनफार्मेशन दी है जिसे सुनकर सभी मिर्जापुर के फैंस खुशी से झूम जाएंगे। उन्होंने आगे रिवील करते हुए कहा, ‘एक बहुत ही चर्चित लौंडा भी इन्वोल्व है इसमें, हम ही उसे मौत के घाट उतारे थे। बहुत जलवा है उसका, वापस आना चाह रहा है। देखिए मिर्जापुर सीजन 3 का बोनस एपिसोड, आ रहा इस महीने सिर्फ प्राइम वीडियो पर। मजा आने वाला है।’ हालांकि, अभी तक रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। साथ ही अब इस सीरीज में किसकी वापसी हो रही है उसे लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए हैं। कुछ लोगों का दावा है कि मुन्ना भैया शो में वापस दिख सकते हैं तो कोई कह रहा है कि यहां रोबिन की बात हो रही है। खैर अब दोनों में से कौन वापस आता है? ये तो बोनस एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines