Birthday Special: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स जो अपनी डेब्यू फिल्म से ही ऑडियंस के दिलों में घर बना लेते हैं. ये सितारे परफेक्ट सीन देने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. वहीं ये ही कारण है कि आज ये सितारे ऑडियंस के फेवरेट हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जो रणबीर कपूर के साथ काम करके इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं. डेब्यू फिल्म में ही इस एक्ट्रेस को डायरेक्टर ने थप्पड़ जड़ दिया था. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस खुद एक इंटरव्यू में किया था. चलिए आपको भी एक्ट्रेस के इस अनोखे किस्से के बारे में डिटेल में बताते हैं.
करियर की शुरुआत
रणबीर कपूर ने कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ पर्दे पर रोमांस किया है. लेकिन ‘बचना ऐ हसीनों’ में एक्टर ने एक नहीं बल्कि 3 एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ाया था. हम इनमें से एक हसीना मिनिषा लांबा की बात कर रहे हैं. मिनिषा लांबा ने साल 2005 में आई फिल्म ‘यहां’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि इस फिल्म से मिनिषा को इंडस्ट्री में कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी. इसके बाद एक्ट्रेस साल 2006 में कॉर्पोरेट और साल 2007 में ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ में नजर आईं. लेकिन ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं.
यह भी पढ़ें: ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के लिए कार्तिक आर्यन को कितनी मिली फीस? फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी एक्टर हुए मालामाल!
एक फिल्म ने दिलाई पहचान
साल 2008 में आई फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ में मिनिषा रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म से मिनिषा को बॉलीवुड में पहचान मिली. इस फिल्म में मिनिषा और रणबीर के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और बिपाशा बसु भी लीड रोल में थे. मिनिषा को भले ही इस फिल्म से इंडस्ट्री में पहचान मिली, लेकिन वो इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहीं. आज एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर हैं.
यह भी पढ़ें: ‘कोई प्लान नहीं…’, मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की खबरें निकलीं झूठी? सामने आई सच्चाई
जब डायरेक्टर ने जड़ा था थप्पड़
मिनिषा ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म से जुड़ा अनोखा किस्सा ऑडियंस के साथ शेयर किया था. मिनिषा ने बताया कि जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी तो उसमें एक इमोशनल सीन था, जिसमें मुझे रोना था लेकिन मुझे रोना ही नहीं आ रहा था. मैंने बहुत कोशिश की लेकिन मुझसे हो ही नहीं पा रहा था. इसके बाद मैं डायरेक्टर सूजित सरकार के पास गई और मैंने उन्हें कहा कि मुझे जोरदार थप्पड़ मारो. सूजित ने मेरे कहने पर मुझे थप्पड़ मारा और उसके तुरंत बाद में फूट-फूटकर रोने लगी और ऐसे सीन कंप्लीट हो पाया.
मिनिषा की पर्सनल लाइफ
बता दें मिनिषा ने फिल्मों से दूरी बनाने के बाद साल 2015 में रयान थाम से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के 5 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था. वहीं मिनिषा फिर से अकेली हो गईं. अब भले ही एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हों लेकिन वो अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. वहीं मिनिषा सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ में भी नजर आ चुकी हैं.
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
40 mins agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
3 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
4 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
5 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
23 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines