हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर सिंगर Millind Gaba का वीडियो लीक, मीटिंग में पी शराब फिर खो दिया आपा

Millind Gaba Video Leak: मिलिंद गाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी दंग रह गए हैं। सिंगर वीडियो में एक ऐसे रूप में दिख रहे हैं जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

विज्ञापन
Millind Gaba Video Leak

Millind Gaba Video Leak: पॉपुलर सिंगर मिलिंद गाबा को लेकर हंगामा हो गया है। सिंगर का एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ है। इस वीडियो ने सिंगर पर कई सवाल खड़े पर दिए हैं और उनकी करतूत देख फैंस भी हैरान हैं। रोमांटिक गानों के लिए जाने-जाने वाले मिलिंद गाबा अब कुछ अलग ही हंगामा कर रहे हैं। उनकी इस वीडियो में हरकतें देखकर एक पल के लिए आप भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर इस वीडियो में मिलिंद गाबा ने ऐसा भी क्या कर दिया कि वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं।

मिलिंद गाबा ने टी-सीरीज के ऑफिस में किया तमाशा 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर टी-सीरीज के ऑफिस में बैठे हुए हैं। यहां एक रूम में कई सारे लोग मौजूद हैं और इनकी मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में कई आदमियों के साथ कुछ लड़कियां भी मौजूद हैं। इस प्रोफेशनल मीटिंग के बीच मिलिंद गाबा ने एक ऐसी हरकत कर दी कि वहां मौजूद सभी लोग एक पल के लिए चौंक गए। दरअसल, टी-सीरीज के ऑफिस में चल रही इस मीटिंग के बीच सिंगर ने अपनी जेब से शराब निकाली और वो शराब पीने लगे।

शराब पीकर हाथापाई पर उतरे सिंगर

इतना ही नहीं वीडियो में ये भी दिख रहा है कि जब एक शख्स सिंगर को शराब पीने से रोकने लगे मिलिंद गाबा को गुस्सा आ गया। वो उनके साथ बदतमीजी करने लगे। हालांकि, सिंगर रोकने के बाद भी नहीं रुके और उन्होंने फिर से शराब पी। इसके बाद सिंगर के साइड में बैठे शख्स ने उन्हें फिर रोका तो मिलिंद गाबा उस पर हावी हो गए, वो शख्स लगातार सिंगर को समझाता रहा लेकिन कुछ ही देर में सिंगर अपना आपा खो बैठे। मिलिंद गाबा ने गुस्से में उस आदमी का कॉलर तक पकड़ लिया। इसके बाद सभी लोग उसकी मदद के लिए और सिंगर को संभालने के लिए आगे आए।

यह भी पढ़ें: नग्न अवस्था में मशहूर डायरेक्टर का MMS लीक, लड़की संग अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

मिलिंद गाबा को टी-सीरीज के ऑफिस से किया बाहर

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हंगामे के बाद सिंगर को ऑफिस से बाहर जाने के लिए कहा गया और वो और भी भड़क गए। एक बार फिर गुस्से में आए और उन्होंने उस आदमी के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करने की कोशिश की। हालांकि, कई सारे लोग होने की वजह से मिलिंद गाबा उस आदमी को नुकसान नहीं पहुंचा सके, लेकिन इस तमाशे के कारण उन्हें ऑफिस से बाहर कर दिया गया। सिंगर के इस बर्ताव को देखकर उनके फैंस भी निराश हैं। मीटिंग के दौरान शराब के नशे में सिंगर को हाथापाई करते देख अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें, मिलिंद गाबा पंजाबी और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाकर पूरे देश का दिल जीता है। उनके हिट प्लेलिस्ट में ‘यार मोड़ दो’, ‘तेरी यारी’, ‘नाम’, ‘जिंदगी दी पौड़ी’ और ‘में तेरी हो गई’ जैसे बेहतरीन गाने शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें