Milind Soman-Ankita Konwar: मनोरंजन जगत के फेमस मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। 56 साल के मिलिंद अपनी फिटनेस, स्मार्टनेस और फैशन सेंस से सबको हैरान करते नजर आते हैं।
साथ ही एक्टर को अपनी बेबाकी और जिंदादिली के लिए भी जाना जाता है। इसी कड़ी में उनका एक वीडियो (Milind Soman Video) इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में मिलिंद पत्नी अंकिता कंवर (Ankita Konwar) संग अंडर वॉटर रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं।
मिलिंद सोमन (Milind Soman) और उनकी पत्नी अंकिता कंवर (Ankita Konwar) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। आए दिन दोनों अपने रिश्ते की मजबूती को दर्शाते हुए फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते देखे जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। मिलिंद सोमन ने एक वीडियो (Milind Soman Wife) शेयर किया है जिसमे वो पत्नी संग पानी के अंदर दिल बनाते दिखाई दे रहे हैं।
मिलिंद ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘एक साथ ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करें’। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ‘केसरिया’ गाना चल रहा है। मिलिंद ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, जहां वो जता सकें कि वो अंकिता से किस कदर जुड़े हुए हैं। ये वीडियो फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है।
मिलिंद और अंकिता की उम्र में 26 साल का फासला
बताते चलें कि मिलिंद और अंकिता की उम्र में 26 साल का फासला है, लेकिन यह एक ऐसे कपल के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने इस बात को दरकिनार कर अपने रिश्ते को मजबूत किया। मिलिंद सोमन ने अंकिता कोंवर संग साल 2018 में शादी की थी। यह एक्टर की दूसरी शादी है। अंकिता से पहले उन्होंने फ्रेंच एक्ट्रेस मायलिन जम्पोनई से शादी की थी। इनकी शादी 2006 में हुई थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों का 2009 में तलाक हो गया था। फिलहाल मिलिंद अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं। साथ ही अंकिता पर बेशुमार प्यार लुटाते देखे जाते हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 hr ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 hr agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
3 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
3 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
4 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
4 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
21 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines