मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म “मिली” (Mili) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के ट्रेलर ने भले ही सोशल मीडिया पर क्राउड जमा की हो, लेकिन सिनेमाघरों में इसकी इतनी बुरी हालत है कि ये फिल्म पांच दिनों में तीन करोड़ रुपए भी नहीं कमा पाई है।
4 नवंबर को दो अन्य फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ‘मिली’ दर्शकों को सिनेघरों तक खींच पाने में असमर्थ नजर आ रही है। ये फिल्म है सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की “डबल एक्सएल” और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की “फोन भूत”।
अभी पढ़ें – ‘Baap’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, 90s के धुरंधर स्टार्स एक साथ एक स्क्रीन पर आएंगे नजर
Mili Box Office Collection Day 5
वहीं “मिली” के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने अपने ओपनिंग डे पर महज 45-65 लाख रुपए का बिजनेस किया। इतना ही नहीं ‘मिली’ प्रतिदिन एक करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है। दूसरे दिन इस फिल्म ने लगभग 60 लाख रुपए कमाए। वीकेंड होने के बाद भी तीसरे दिन का कलेक्शन मात्र 75 लाख ही रहा। चौथे दिन ये महज 35 लाख का ही बिजनेस कर सकी।
वहीं पांचवे दिन यानी मंगलवार को ‘मिली’ बॉक्स ऑफिस दम तोड़ती दिखी और सिर्फ 30-35 लाख की ही कमाई कर पाई। रिपोट्स के मुताबिक अब जान्हवी के इस फिल्म का कुल कलेक्शन 2.40 करोड़ रुपए हो पाया है।
आपको बता दें कि ये एक सुपर हिट मलयालम फिल्म “हेलेन” (Helen) की हिंदी रिमेक है, जिसे हिंदी सिनेमा में “मिली” के नाम से रिलीज किया गया। फिल्म हेलेन में एक्ट्रेस अन्ना बेन (Anna Ben) ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनकी एक्टिंग की जमकर सराहना हुई थी। इसी के साथ उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार (विशेष जूरी पुरस्कार) से भी सम्मानित किया गया था। हैं।
फिल्म ‘मिली’ में जान्हवी कूपर मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ इस फिल्म में मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) और सनी कौशल (Sunny Kaushal) भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। बोनी कपूर और मथुकुट्टी जेवियर “मिली” के निर्माता और निर्देशक हैं। ये कहानी एक ऐसी लड़की की है जो कनाडा के रेस्टोरेंट के बड़े से फ्रिजर में गलती से फंस जाती है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
23 mins agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
5 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
5 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
6 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
8 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
16 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
20 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines